1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Gionee लेकर आई Jio और Paytm के ऑफर, 60 GB फ्री डेटा के साथ मिलेगा कैशबैक

Gionee लेकर आई Jio और Paytm के ऑफर, 60 GB फ्री डेटा के साथ मिलेगा कैशबैक

 Published : Jun 28, 2017 05:36 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 05:36 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट में तेजी से पैर जमा रही Gionee इंडिया ने ग्राहकों के लिए खास रिलायंस Jio ओर पेटीएम के ऑफर पेश किए हैं।

Gionee लेकर आई Jio और Paytm के ऑफर, 60 GB फ्री डेटा के साथ मिलेगा कैशबैक- India TV Hindi
Gionee लेकर आई Jio और Paytm के ऑफर, 60 GB फ्री डेटा के साथ मिलेगा कैशबैक

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट में तेजी से पैर जमा रही Gionee इंडिया ने ग्राहकों के लिए खास रिलायंस Jio ओर पेटीएम के ऑफर पेश किए हैं। इसके तहत नया जियोनी स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को इस ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। इस ऑफर में रिलायंस Jio की ओर 60 जीबी तक मुफ्त 4जी डेटा मिल रहा है। वहीं पेटीएम मॉल ऐप से खरीदारी करने पर कैशबैक भी मिल रहा है।

जियो जियोनी ऑफर

Jio के साथ पेश किए गए ऑफर को Gionee ने जियो Gionee एडिशनल डेटा ऑफर नाम दिया है। यह ऑफर 16 जून के बाद खरीदे गए चुनिंदा जियोनी फोन पर लागू होगा। इसके अंतर्गत ग्राहकों को अतिरिक्‍त 4जी डेटा उपलब्‍ध कराया जा रहा है। ऑफर की बात करें तो जियोनी पायनियर पी5एल और जियोनी पी7 की खरीदारी पर ग्राहक को हर रीचार्ज पर अतिरिक्त 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। वहीं जियोनी ईलाइफ एस6, जियानी ईलाइफ एस7, Gionee मैराथन एम5, Gionee मैराथन एम5 लाइट, Gionee मैराथन एम5 लाइट सीडीएमए, Gionee एसप्‍लस, Gionee एस6एस, Gionee एफ103 प्रो, Gionee एफ103, Gionee मैराथन एम4 और Gionee पी7 मैक्‍स के ग्राहकों को हर रीचार्ज पर अतिरिक्त 5 जीबी डेटा मिलेगा।

ये है पेटीएम के साथ ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा