1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सरकार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम को किया अधिसूचित, कंपनियों को मिलेगी टैक्स छूट

सरकार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम को किया अधिसूचित, कंपनियों को मिलेगी टैक्स छूट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 05, 2017 07:17 am IST,  Updated : May 05, 2017 07:17 am IST

इलैक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मोबाइल फोनों के घरेलू विनिर्माण को गति देने के लिए चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम अधिसूचित किया है।

सरकार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम को किया अधिसूचित, कंपनियों को मिलेगी टैक्स छूट- India TV Hindi
सरकार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम को किया अधिसूचित, कंपनियों को मिलेगी टैक्स छूट

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम का लक्ष्य घरेलू मोबाइल फोन विनिर्माण में ठोस वृद्धि सुनिश्चित करना है ताकि देश में सेल्युलर मोबाइल हैंडसेट विनिर्माण के वातावरण को गति दी जा सके। इसमें आगे कहा गया है कि यह कार्यक्रम मोबाइल हैंडसेट कंपनियों, उससे जुड़े उत्पाद और कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों को इस क्षेत्र में अपना निवेश नियोजित करने में सक्षम बनाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा