1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Let's March: मोटोरोला के सभी स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 1000 रुपए का डिस्‍काउंट

Let's March: मोटोरोला के सभी स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 1000 रुपए का डिस्‍काउंट

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 01, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Mar 01, 2016 02:31 pm IST

मोटोरोला के स्‍मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। मोटोरोला के सभी डिवाइसेज पर 2000 रुपए तक की डिस्‍काउंट सेल शुरू हुई है।

Let’s March: मोटोरोला के सभी स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 1000 रुपए का डिस्‍काउंट- India TV Hindi
Let’s March: मोटोरोला के सभी स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 1000 रुपए का डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। मोटोरोला के स्‍मार्टफोन या वियरेबल खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। मोटोरोला के सभी डिवाइसेज पर 2000 रुपए तक की डिस्‍काउंट सेल शुरू हुई है। यह सेल मोटोरोला के डिवाइसेज की ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म अमेजन पर लॉन्‍चिंग के मौके पर शुरू हुई है। अभी तक सभी मोटो डिवाइस फ्लिपकार्ट पर एक्‍स‍क्‍लूसिव टाइअप के साथ बेचे जाते थे। 1 मार्च से शुरू हुई यह सेल 4 मार्च तक चलेगी।

Unbreakable: गिरने से कभी नहीं टूटेगा मोटो एक्‍स फोर्स, रिटेल स्‍टोर्स पर भी शुरू हुई स्‍मार्टफोन की बिक्री

तस्‍वीरों में देखिए 15000 रुपए से सस्‍ते 4जी स्‍मार्टफोन

4g smartphones

indiatvpaisasamsung-galaxy-J7IndiaTV Paisa

indiatvpaisamotorola-moto-g-third-gen-fIndiaTV Paisa

indiatvpaisaxiaomi-mi4i-01IndiaTV Paisa

indiatvpaisaasusIndiaTV Paisa

indiatvpaisaLenovo-Vibe-P1IndiaTV Paisa

मोटो ई से लेकर मोटो जी तक सभी सस्‍ते

मोटोरोला की यह सेल सिर्फ अमेजन पर शॉपिंग करने पर ही उपलब्‍ध होगी। इसके तहत अब कंपनी के फ्लैगशिप फोन मोटो ई(सेकेंड जेनेरेशन) 4जी फोन पर 1000 रुपए का डिस्‍काउंट मिलेगा। अभी तक यह फोन 6,999 रुपए में उपलब्‍ध था, जो कि सेल के बाद 5,999 रुपए में मिलेगा। वहीं मोटो जी (थर्ड जेनेरेशन) भी 1000 रुपए सस्‍ता मिलेगा। इसका 16 जीबी वेरिएंट 10,999 रुपए की बजाए 9,999 रुपए में मिलेगा। वहीं 8जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए की बजाए 8,999 रुपए कर दी गई हैं। वहीं मोटो टर्बो एडीशन 12,499 रुपए की बजाए 11,499 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Freedom251: अपने ग्राहकों की शंका दूर करेगी रिंगिंग बेल्‍स, सवालों का उत्‍तर देने के लिए लॉन्‍च किया एप

मोटो 360 वॉच पर 2000 रुपए का डिस्‍काउंट

सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट मोटो 360 वॉच पर दिया जा रहा है। यह 2000 रुपए सस्‍ती यानि कि 20,999 रुपए की बजाए 18,999 रुपए में मिलेगी। इस लॉन्‍च ऑफर के तहत अगर ग्राहक अपने एसबीआई डिबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करता है तो उसे कंपनी डिस्‍काउंट के साथ ही 10 फीसदी का एक्‍स्‍ट्रा कैशबैक जीनते का भी मौका मिलेगा। यह कैशबैक अधिकतम 1500 रुपए तक मिलेगा। यह ऑफर क्रेडिट कार्ड के माध्‍यम से ईएमआई पर फोन लेने पर भी लागू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा