1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 6GB रैम से लैस Nokia 7 हुआ लॉन्च, बोथीज कैमरे कैमरे से लैस इस स्‍मार्टफोन की कीमत है 25,000 रुपए

6GB रैम से लैस Nokia 7 हुआ लॉन्च, बोथीज कैमरे कैमरे से लैस इस स्‍मार्टफोन की कीमत है 25,000 रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 20, 2017 12:23 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 12:23 pm IST

Nokia 7 में Nokia 8 के कई महत्‍वपूर्ण फीचर्स मौजूद हैं और यह फोन सस्‍ता भी है। इसकी बिक्री 24 अक्‍टूबर से शुरू होगी।

6GB रैम से लैस Nokia 7 हुआ लॉन्च, बोथीज कैमरे कैमरे से लैस इस स्‍मार्टफोन की कीमत है 25,000 रुपए- India TV Hindi
6GB रैम से लैस Nokia 7 हुआ लॉन्च, बोथीज कैमरे कैमरे से लैस इस स्‍मार्टफोन की कीमत है 25,000 रुपए

नई दिल्‍ली। Nokia स्‍मार्टफोन्स के चाहने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। इस ब्रांड के स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्‍लोबल ने Nokia 8 का सस्‍ता वैरिएंट Nokia 7 लॉन्‍च कर दिया है। Nokia 7 में Nokia 8 के कई महत्‍वपूर्ण फीचर्स मौजूद हैं और यह फोन सस्‍ता भी है। सबसे बड़ी खासियत है इसके बोथीज कैमरे यानि आप एक साथ रियर और फ्रंट कैमरे से तस्‍वीरें ले सकते हैं। फिलहाल Nokia 7 को चीन में 2,499 युआन (लगभग 25,000 रुपए) की कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसकी बिक्री 24 अक्‍टूबर से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : भारत में शुरू हो गई है Nokia 8 की बिक्री, अमेजन पर इसकी कीमत है 36,999 रुपए

Nokia 7 के स्‍पेसिफिकेशंस

Nokia 7 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिसप्‍ले दिया गया है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्‍मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64GB है जिसे जरूरत पड़ने पर 128GB जीबी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने Nokia 7 के दौ वैरिएंट्स लॉन्‍च किए हैं- पहला 4GB रैम से लैस है और दूसरा 6GB रैम वाला है। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूजर को दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।

Nokia 7 के कैमरे की खासियत

Nokia 7 का कैमरा Nokia 8 से बहुत अलग है। Nokia 7 में रियर हिस्से पर एक कैमरा का इस्तेमाल हुआ है। रियर हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16MP का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5MP का सेंसर है। इस फोन में भी आपको डुअल साइट फीचर यानी बोथीज लेने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से आप एक वक्त पर फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें व वीडियो कैप्‍चर कर सकते हैं। Nokia 7 में 3000 mAh की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : दिवाली पर जियो ने दिया जोर का झटका, 399 रुपए के वाउचर की कीमत बढ़ाकर की 459 रुपए और बेनिफिट भी घटाए

Nokia 7 में ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर, हॉल सेंसर और एनएफसी इस डिवाइस का हिस्सा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा