1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इनफोकस ने भारत में लॉन्‍च किया टर्बो 5 स्‍मार्टफोन, कीमत 6999 से शुरू

इनफोकस ने भारत में लॉन्‍च किया टर्बो 5 स्‍मार्टफोन, कीमत 6999 से शुरू

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 28, 2017 09:52 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 09:52 pm IST

अमेरिका के लोकप्रिय स्‍मार्टफोन ब्रांड इनफोकस ने भारत में नया हैंडसैट लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इसे टर्बो 5 नाम से बाजार में पेश किया है।

इनफोकस ने भारत में लॉन्‍च किया टर्बो 5 स्‍मार्टफोन, कीमत 6999 से शुरू- India TV Hindi
इनफोकस ने भारत में लॉन्‍च किया टर्बो 5 स्‍मार्टफोन, कीमत 6999 से शुरू

स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इनफोकस टर्बो 5 में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720×1280 पिक्सल का है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो टर्बो5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा