1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. itel ने भारत में लॉन्च किया ए46 बजट स्मार्टफोन, डुअल रियर कैमरा से है लैस

itel ने भारत में लॉन्च किया ए46 बजट स्मार्टफोन, डुअल रियर कैमरा से है लैस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2019 02:00 pm IST,  Updated : May 17, 2019 02:00 pm IST

भारत में ट्रांसिसन के सीईओ अरिजीत तलपात्रा ने बताया कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यह मोबाइल ऐसे ग्राहकों के लिए गेम चेंजर साबित होगा, जोकि हर खरीदारी पर पूरी कीमत को वसूल करना चाहते हैं।

itel launches A46 budget smartphone in India - India TV Hindi
itel launches A46 budget smartphone in India

नई दिल्ली। चीन की कंपनी ट्रांसिसन होल्डिंग्स की मोबाइल ब्रांड कंपनी आईटेल मोबाइल ने भारत में ए-46 स्मार्टफोन लॉन्‍च किया है। एचडी प्लस फुल स्क्रीन डिस्पले के साथ एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस इस फोन की भारतीय बाजार में कीमत 4,999 रुपए रखी गई है।

फोन की अन्य खासियत यह है कि इसमें डुअला कैमरा भी है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5.45 इंच की स्क्रीन, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मेमोरी की जगह दी गई है। मेमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में फिंगरप्रिंट के साथ ही फेस अनलॉक जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

भारत में ट्रांसिसन के सीईओ अरिजीत तलपात्रा ने बताया कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यह मोबाइल ऐसे ग्राहकों के लिए गेम चेंजर साबित होगा, जोकि हर खरीदारी पर पूरी कीमत को वसूल करना चाहते हैं।

इस बजट स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, जबकि 8 मेगापिक्सल डुअल कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 2400 एमएएच की है। यह फोन 1.6 गेगाहर्ट्ज ओक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है, जोकि एंड्राएड-9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा