1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Lemall.com पर शुरू हुआ डिस्‍काउंट सेल ऑफर, स्‍मार्टफोन पर मिल रही है 5000 रुपए तक की छूट

Lemall.com पर शुरू हुआ डिस्‍काउंट सेल ऑफर, स्‍मार्टफोन पर मिल रही है 5000 रुपए तक की छूट

 Published : Nov 23, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 03:55 pm IST

lemall.com पर कंपनी के प्रोडक्‍ट पर डिस्‍काउंट ऑफर शुरू हुआ है। इसके तहत स्‍मार्टफोन पर कंपनी 5000 रुपए तक का डिस्‍काउंट दे रही है।

Lemall.com पर शुरू हुआ डिस्‍काउंट सेल ऑफर, स्‍मार्टफोन पर मिल रही है 5000 रुपए तक की छूट- India TV Hindi
Lemall.com पर शुरू हुआ डिस्‍काउंट सेल ऑफर, स्‍मार्टफोन पर मिल रही है 5000 रुपए तक की छूट

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन कंपनी LeEco के स्‍मार्टफोन, LED TV और एक्‍सेसरीज खरीदने का शानदार मौका है। कंपनी की वेबसाइट lemall.com पर कंपनी के प्रोडक्‍ट पर डिस्‍काउंट ऑफर शुरू हुआ है। इसके तहत स्‍मार्टफोन पर कंपनी 5000 रुपए तक का डिस्‍काउंट दे रही है।

कंपनी के मुताबिक यह डिस्‍काउंट ऑफर भारत और अमेरिका के लिए शुरू किया गया है। भारत में LeMall पर यह ऑफर बुधवार से शुरू हो गया है जो कि शुक्रवार तक चलेगा। वहीं अमेरिका में ‘ब्लैक फ्राइडे’ सेल चार दिन तक सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी।

क्‍या हैं ऑफर्स

  • सभी डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक (स्मार्टफोन पर अधिकतम 2,000 रुपये) मिलेगा।
  • एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर 12 महीनों के लिए नो एक्स्ट्रा कॉस्ट ईएमआई का ऑफर मिलेगा।
  • कंपनी के टेलीविज़न पर 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।
  • यह ऑफर Le 2 (रोज़ गोल्ड और ग्रे) व Le मैक्स 2 (रोज़ गोल्ड) पर भी मिलेगा।
  • Le 2 की कीमत 11,999 रुपये है और Le मैक्स 2 पर अतिरिक्त 5,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है।
  • डिस्‍काउंट के बाद Le मैक्‍स2 22,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • साथ ही 4,900 रुपये की कीमत वाली LeEco मेंबरशिप एक साल के लिए मुफ्त मिलेगी।

तस्‍वीरों में देखिए एप्‍पल आईफोन 7 को

Apple iPhone 7

a1IndiaTV Paisa

a3IndiaTV Paisa

a11IndiaTV Paisa

a5IndiaTV Paisa

a4IndiaTV Paisa

a2IndiaTV Paisa

  • लीमॉल इंडिया पर LeEco सुपर3 X55 4K UHD स्मार्ट टीवी की कीमत 59,790 रुपए है।
  • वहीं सुपर3 Max65 UHD 3D स्मार्ट टीवी की कीमत 1,49,790 रुपए है।
  • कंपनी इन पर 4 साल की पैनल वारंटी और दो साल के लिए 9,800 रुपये की LeEco मेंबरशिप मुफ्त दे रही है।
  • इसके अलावा तीन एक्सेसरी पर भी छूट मिल रही है।
  • ब्लूटूथ हेडफोन 750 रुपये की छूट के साथ 1,749 रुपए मे मिल रही है।
  • ब्लूटूथ स्पीकर 400 रुपये की छूट के साथ 1,599 रुपये में मिल रहा है।
  • LeTV ऑल-मेटल ईयरफोन 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा