Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लेनोवो ने भारत में 3 और 4 GB रैम के साथ लॉन्‍च किया K8 Note, कीमत 12999 से शुरू

लेनोवो ने भारत में 3 और 4 GB रैम के साथ लॉन्‍च किया K8 Note, कीमत 12999 से शुरू

Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : Aug 09, 2017 05:19 pm IST, Updated : Aug 09, 2017 05:19 pm IST

लेनोवो ने भारत में बहुत प्रतिक्षित किलर नोट यानि कि लेनोवो के8 नोट को लॉन्‍च कर दिया है। भारत में इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्‍च किया गया है

लेनोवो ने भारत में 3 और 4 GB रैम के साथ लॉन्‍च किया K8 Note, कीमत 12999 से शुरू- India TV Paisa
लेनोवो ने भारत में 3 और 4 GB रैम के साथ लॉन्‍च किया K8 Note, कीमत 12999 से शुरू

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी ने भारत में बहुत प्रतिक्षित किलर नोट यानि कि लेनोवो के8 नोट को लॉन्‍च कर दिया है। भारत में इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्‍च किया गया है, इसमें पहला है 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट और दूसरा है 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट। 3GB रैम वाले फोन की कीमत 12,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर उपलब्‍ध होगा। अमेजन पर फोन की बिक्री 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

लेनोवो का यह फोन किलर नोट के मान से भी प्रसिद्ध हैं। इस फोन के साथ कंपनी कई खास ऑफर भी पेश कर रही है। अब आप अमेजन पर यह फोन खरीदते हैं तो आपको मोटो स्पोर्ट्स हैडफोन्स पर 900 रुपए की छूट मिलेगी। इसके अलावा किंडल ई-बुक्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं आइडिया द्वारा 64GB 4G डाटा व अनलिमिटेड कॉल्स 56 दिनों के लिए 343 रूपए के पैक में मिल रहे हैं।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो लेनोवो के8 में 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080×1920 पिक्‍सल का है। इस फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्‍लास की सुरक्षा भी दी गई है। फोन में डेका-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि फोन में 3GB और 4GB की रैम दी गई हैं। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32GB इनबिल्‍ट मैमोरी और 4 जीबी रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्‍प दिया जा रहा है। यूजर जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से फोन की मैमोरी को 128GB तक बढ़ा भी सकता है। फोन में 13 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement