1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Lenovo फैब 2 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 15000 के इस फोन की स्‍क्रीन और कैमरे का रिजॉल्‍यूशन है कम

Lenovo फैब 2 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 15000 के इस फोन की स्‍क्रीन और कैमरे का रिजॉल्‍यूशन है कम

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 06, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Dec 06, 2016 07:01 pm IST

Lenovo ने भारत में अपने फैब 2 स्मार्टफोन को 11,999 रुपए में लॉन्च कर दिया है। Lenovo फैब 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुक्रवार से मिलेगा।

Lenovo फैब 2 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 12000 के इस फोन की स्‍क्रीन और कैमरे का रिजॉल्‍यूशन है कम- India TV Hindi
Lenovo फैब 2 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 12000 के इस फोन की स्‍क्रीन और कैमरे का रिजॉल्‍यूशन है कम

नई दिल्‍ली। Lenovo ने भारत में अपने फैब 2 स्मार्टफोन को 11,999 रुपए में लॉन्च कर दिया है। Lenovo फैब 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुक्रवार से मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में फैब 2 प्लस स्मार्टफोन 14,999 रुपए में लॉन्च किया था। फिलहाल, कंपनी ने टैंगो सपोर्ट के साथ आने वाले फैब 2 प्रो को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया है।

यह भी पढ़ें : Flipkart का एक्सचेंज ऑफर, Samsung के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है 17600 रुपए का बड़ा डिस्काउंट

फैब 2 प्‍लस का कमजोर वैरिएंट है फैब 2

  • Lenovo फैब 2 हैंडसेट फैब 2 प्लस का कमजोर वैैरिएंट है।
  • फैब 2 में स्क्रीन और कैमरा भी कम रिजॉल्यूशन का है।
  • इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं है।

तस्वीरों में देखिए Jio Welcom Offer -2

Jio Welcome 2

Jio-1IndiaTV Paisa

jio-2IndiaTV Paisa

jio-3IndiaTV Paisa

jio-4IndiaTV Paisa

jio-5IndiaTV Paisa

jio-6IndiaTV Paisa

फैब 2 के स्‍पेसिफिकेशंस

  • Lenovo फैब 2 में 6.4 इंच का एचडी (720×1280 पिक्सल) डिस्प्ले है।
  • इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है।
  • इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है।
  • रियर कैमरे में पीडीएएफ फीचर भी है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है।

यह भी पढ़ें : Tariff War : नए साल में Jio को कड़ी टक्‍कर देने की तैयारी में BSNL, ग्रा‍हकों को देगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल का तोहफा

कनेक्टिविटी

  • फैब 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है।
  • इसका डाइमेंशन 175×88.5×9.6 मिलीमीटर है और वजन 225 ग्राम।
  • कनेक्टिविटी फीचर में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं।
  • इसकी बैटरी 4050 mAh की है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा