1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. माइक्रोमैक्‍स Canvas Infinity  की जबर्दस्‍त एंट्री, पहले ही दिन बिके 48000 स्‍मार्टफोन

माइक्रोमैक्‍स Canvas Infinity  की जबर्दस्‍त एंट्री, पहले ही दिन बिके 48000 स्‍मार्टफोन

 Published : Sep 02, 2017 01:09 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 01:09 pm IST

माइक्रोमैक्स के Canvas Infinity स्‍मार्टफोन ने बाजार में शानदार आगाज किया है। 1 सितंबर को अमेजन पर इस फोन की बिक्री शुरू हुई थी।

माइक्रोमैक्‍स Canvas Infinity  की जबर्दस्‍त एंट्री, पहले ही दिन बिके 48000 स्‍मार्टफोन- India TV Hindi
माइक्रोमैक्‍स Canvas Infinity  की जबर्दस्‍त एंट्री, पहले ही दिन बिके 48000 स्‍मार्टफोन

नई दिल्‍ली। माइक्रोमैक्स  के Canvas Infinity  स्‍मार्टफोन ने बाजार में शानदार आगाज किया है। 1 सितंबर को अमेजन पर इस फोन की बिक्री शुरू हुई थी। शुरुआत के कुछ ही घंटों में यह फोन आउट ऑफ स्‍टॉक हो गया। कंपनी के अनुसार पहली ही दिन कैनवस इंफिनिटी स्‍मार्टफोन की 48000 यूनिट बिक गई हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्‍सी जैसे फीचर्स के साथ इस फोन को पिछले महीने लॉन्‍च किया था। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। कंपनी के अनुसार, Canvas Infinity कुछ समय बाद ऑफलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, इसकी बिक्री सिर्फ अमेजन के जरिए ही होगी। माइक्रोमैक्‍स के अनुसार, Canvas Infinity को जल्द ही एंड्रॉयड O अपडेट मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Xiaomi ने लॉन्‍च किया 16MP सेल्‍फी कैमरे से लैस Redmi Note 5A, कीमत 6,700 रुपए से है शुरू

माइक्रोमैक्स Canvas Infinity  में 5.7 इंच एचडी आईपीएस डिसप्‍ले दिया गया है जो 18:9 एसपेक्‍ट रेशियो वाला है। इसमें 3GB रैम और स्टोरेज 32GB इंटरनल स्‍टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है।

Canvas Infinity  में अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस और PDAF के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा है। वहीं रियर कैमरा 13MP का है जो अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस से लैस है। इसके अलावा फोन में सेल्फी शॉट फीचर भी है। फोन में रियल टाइम बोकेह सेल्फी इफेक्ट है। रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Canvas Infinity  एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। माइक्रोमैक्‍स के इस स्‍मार्टफोन में 2900 mAH की बैटरी है।

यह भी पढ़ें : वीडियोकॉन ने 6,999 रुपए में लॉन्‍च किया मेटल प्रो 2 स्‍मार्टफोन, मिल रही है 100 दिनों की रिप्‍लेसमेंट वारंटी

माइक्रोमैक्स Canvas Infinity  में 4G VoLTE के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा फोन में ग्रैविटी, प्रॉक्सिमिटी, लाइट, एक्सीलेरोमीटर, मैग्नेटिक सेंसर भी दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा