1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट के बाद अब अमेजन पर भी उपलब्‍ध हुआ मोटो G5 स्‍मार्टफोन, कीमत 14,999 रुपए से शुरू

फ्लिपकार्ट के बाद अब अमेजन पर भी उपलब्‍ध हुआ मोटो G5 स्‍मार्टफोन, कीमत 14,999 रुपए से शुरू

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 14, 2017 03:19 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 03:19 pm IST

मोटोरोला के लोकप्रिय स्‍मार्टफोन मोटो G5 खरीदने के लिए अब एक और स्‍थान मिल गया है। कंपनी ने अब इसकी बिक्री के लिए ईकॉमर्स साइट अमेजन से भी करार किया है।

फ्लिपकार्ट के बाद अब अमेजन पर भी उपलब्‍ध हुआ मोटो G5 स्‍मार्टफोन, कीमत 14,999 रुपए से शुरू- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट के बाद अब अमेजन पर भी उपलब्‍ध हुआ मोटो G5 स्‍मार्टफोन, कीमत 14,999 रुपए से शुरू

नई दिल्‍ली। लेनोवो के स्‍मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला के लोकप्रिय स्‍मार्टफोन मोटो G5 खरीदने के लिए अब एक और स्‍थान मिल गया है। कंपनी ने अब इसकी बिक्री के लिए ईकॉमर्स साइट अमेजन से भी करार किया है। कंपनी ने मार्च में इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया था। तब से लेकर अभी तक यह एक्सक्‍लूसिव रूप से देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही मौजूद था। अब आप इस फोन को अमेजन इंडिया से भी खरीद सकते हैं।

ये हैं इस फोन के स्‍पेसिफिकेशंस

फोन के कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो यहां पर 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। डिम लाइट में फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। वहीं इसमें सैल्‍फी और वीडियो चैटिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए यहां 3000 एमएएच की बैटरी भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा