नई दिल्ली। स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या फिर अपनी गर्लफ्रेंड या बॉय फ्रेंड को गिफ्ट करना चाहते हैं। तो आज आपके पास शानदार मौका है। मोटोरोला के चार दमदार स्मार्टफोन बेहद शानदार कीमत पर मिल रहे हैं। यह ऑफर अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर उपलब है। इसके तहत मोटोरोला के लेटेस्ट फोन मोटो जी5, मोटो जी5 प्लस, स्पेशल एडिशन मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं। आपको बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए और आप 13 फरवरी से लेकर 15 फरवरी के बीच ही इसका फायदा उठा सकते हैं।
Related Stories
अमेजन इंडिया पर चल रहे ऑफर के मुताबिक सेल में मोटो जी5 स्मार्टफोन मात्र 8,499 रुपए में मिल रहा है। जबकि इसकी वास्तविक कीमत 11,999 रुपए है। वहीं बात करें मोटो जी5 प्लस की तो इसकी कीमत 6,000 रुपए तक कम हो गई हैं। इसकी वास्तविक कीमत 16,999 रुपए है। वहीं यह फोन मात्र 10,999 रुपए में उपलब्ध है।
इसके बाद बात करते हैं मोटो जी5एस स्मार्टफोन की तो यह फोन 11,999 रुपए में मिल रहा है जबकि इसकी एमआरपी 13,999 रुपए है। वहीं मोटो जी5एस प्लस सेल के दौरान 13,999 रुपए में उपलब्ध है। इस फोन की असली कीमत 16,999 रुपए है। आपको बता दें कि अमेजन पर इसके अलावा एक्सचेंज में 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।