1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में लॉन्च हुआ Nextbit रॉबिन 'क्लाउड फर्स्ट' स्मार्टफोन, अब नहीं होगी मेमोरी खत्म होने की झंझट

भारत में लॉन्च हुआ Nextbit रॉबिन 'क्लाउड फर्स्ट' स्मार्टफोन, अब नहीं होगी मेमोरी खत्म होने की झंझट

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 25, 2016 12:40 pm IST,  Updated : May 25, 2016 12:40 pm IST

American company Nextbit launches its Cloud First smartphone in India today. It will solve users' memory full problem

भारत में लॉन्च हुआ Nextbit रॉबिन ‘क्लाउड फर्स्ट’ स्मार्टफोन, अब नहीं होगी मेमोरी खत्म होने की झंझट- India TV Hindi
भारत में लॉन्च हुआ Nextbit रॉबिन ‘क्लाउड फर्स्ट’ स्मार्टफोन, अब नहीं होगी मेमोरी खत्म होने की झंझट

नई दिल्ली सैन फ्रांसिस्को की कंपनी Nextbit ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन ‘क्लाउड फर्स्ट’ लॉन्च कर दिया है। अब आपको अपने स्‍मार्टफोन की मैमोरी खत्‍म होने का झंझट नहीं होगा। इस फोन में सारा डेटा क्‍लाउड में सेव होगा। इसकी कीमत 19,999 रुपए रखी गई है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

तस्वीरों में देखिए नेक्स्टबिट का स्मार्टफोन

nextbit

n6IndiaTV Paisa

n5IndiaTV Paisa

n1IndiaTV Paisa

n2IndiaTV Paisa

n3IndiaTV Paisa

n4IndiaTV Paisa

लिमिटेड मैमोरी की नहीं होगी परेशान

रॉबिन को कंपनी ने आम यूज़र को लिमिटेड स्टोरेज से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर बनाया है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आज के यूजर की मांग के हिसाब से सभी टॉप स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इसकी सबसे अहम खासियत है स्मार्टफोन में यूजर को एक सीमित स्टोरेज से अलग क्लाउड बेस्ड स्टोरेज मिलेगी। नेक्स्टबिट क्लाउड स्टोरेज के जरिए इस समस्या का हल करेगा। जब भी रॉबिन स्मार्टफोन चार्ज़र और वाई-फाई नेटवर्क के कनेक्टेड होगा तो डिवाइस आपके लोकल डेटा को क्लाउड पर स्टोर कर देगा। इसके अलावा, यूजर को सभी सिक्योरिटी और सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे।

ये हैं इस फोन के स्‍पेसिफिकेशंस

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन में कंपनी ने 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। यह फोन प्लास्टिक बॉडी से बना है। फोन में क्वालकॉम हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर दिया गया है। रॉबिन में 3 जीबी रैम है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और 100 जीबी की क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

यह भी पढ़ें- HTC One M9 प्राइम कैमरा एडिशन हुआ लॉन्च, जानिए इसके सारे फीचर्स

यह भी पढ़ें- लॉन्‍च हुआ HTC 10, भारत और अमेरिका में मिलने वाले फोन में ये होंगे अंतर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा