1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Nikon Z6, Z7 फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा भारत में हुआ लॉन्‍च, 1.69 लाख रुपए से शुरू है कीमत

Nikon Z6, Z7 फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा भारत में हुआ लॉन्‍च, 1.69 लाख रुपए से शुरू है कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 19, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 04:02 pm IST

पेशेवर कैमरा बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखने के लिए निकोन ने आज अपना पहला फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा सिरीज भारत में लॉन्‍च की है। इसके तहत कंपनी ने यहां दो कैमरे Z 6 और Z 7 को पेश किया है।

nikon- India TV Hindi
nikon Image Source : NIKON

नई दिल्‍ली। पेशेवर कैमरा बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखने के लिए निकोन ने आज अपना पहला फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा सिरीज भारत में लॉन्‍च की है। इसके तहत कंपनी ने यहां दो कैमरे Z 6 और Z 7 को पेश किया है। जेड 6 की कीमत भारत में 1,69,950 रुपए (केवल बॉडी) और जेड 7 की कीमत 2,69,950 रुपए (केवल बॉडी) है। ये दोनों कैमरा मौजूदा डीएसएलआर कैमरा की तुलना में कई मायनों में बहुत अलग हैं। इसके साथ ही कंपनी ने तीन नए NIKKOR Z लेंस और माउंट एडेप्‍टर एफटीजेड को भी पेश किया है।

निकोन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर सज्‍जन कुमार ने कहा कि नए उत्‍पादों को ऑप्‍टीकल एक्‍सीलेंस के नए मानक प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्‍होंने कहा कि मिररलेस कैमरा तस्‍वीरों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और नियमों को चुनौती देंगे। इन कैमरा में कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो रचनात्‍मक संभावना को पैदा करेंगे। उन्‍होंने कहा कि पूर्णता नए जेड सिरीज मिररलेस कैमरा और निकोर जेड लेंस फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए ऑप्‍टीकल एक्‍सीलेंस में नए आयामों को खोलेंगे।  

जेड 6 और जेड 7 के फीचर्स

जेड 7 फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा में 45.7 मेगापिक्‍सल का लेंस है और यह आईएसओ 64-25600 स्‍टैंडर्ड सेंसि‍टिविटी को सपोर्ट करता है। जेड 6 एक ऑल-पर्पज कैमरा है, जिसका लेंस 24.5 मेगापिक्‍सल का है और इसमें सेंसिटिविटी रेंज आईएसओ 100-51200 है। यह दोनों कैमरा खराब से खराब रोशनी में भी बेहतर पिक्‍चर प्रदान करते हैं।

इन दोनों कैमरा में EXPEED 6 इमेज-प्रोसेसिंग इंजन लगा हुआ है। जेड 7 493 फोकर प्‍वाइंट और जेड 6 273 फोकस प्‍वाइंट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह इमेजिंग एरिया का लगभग 90 प्रतिशत एरिया कवर कर सकते हैं।

जेड 6 और जेड7 फुल फ्रेम 4के यूएचडी वीडियो को 30एफपीएस पर और फुल एचडी वीडियो को 120एफपीएस पर रिकॉर्ड कर सकने में सक्षम हैं। निकोन के यह सभी नए उत्‍पाद नवंबर 2018 से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होंगे।

कीमत

Nikon Digital Camera  Z7: 269,950 रुपए

Nikon Digital Camera  Z7 + NIKKOR Z 24-70mm F/4 S + Mount Adapter FTZ Kit: 326,950 रुपए

Nikon Digital Camera  Z7 + NIKKOR Z 24-70mm F/4 S Kit: 314,950 रुपए

Nikon Digital Camera  Z7 + Mount Adapter FTZ Kit: 281,950 रुपए

NIKKOR Z 24-70mm F/4 S: 78,450 रुपए

NIKKOR Z 35mm f/1.8 S : 66,950 रुपए

Mount Adapter FTZ : 19,950 रुपए

NIKKOR Z 50mm f/1.8 S: 50,950 रुपए

 Nikon Digital Camera Z6: 169,950 रुपए

Nikon Digital Camera  Z6 + NIKKOR Z 24-70mm F/4 S + Mount Adapter FTZ Kit: 226,950 रुपए

Nikon Digital Camera  Z6 + NIKKOR Z 24-70mm F/4 S: 214,950 रुपए

Nikon Digital Camera  Z6 + Z6 Mount Adapter FTZ Kit: 181,950 रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा