1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. नोकिया 6 पर शुरू हुआ सबसे बड़ा ऑफर, अमेजन पर मिल रहा है 3000 रुपए का कैशबैक

नोकिया 6 पर शुरू हुआ सबसे बड़ा ऑफर, अमेजन पर मिल रहा है 3000 रुपए का कैशबैक

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 26, 2017 08:04 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 08:04 pm IST

नोकिया का स्‍मार्टफोन खरीदने की ख्‍वाहिश है तो इस ऑफर के साथ जल्‍दी पूरी कर लीजिए।

Nokia- India TV Hindi
Nokia

नई दिल्‍ली। नोकिया का स्‍मार्टफोन खरीदने की ख्‍वाहिश है तो इस ऑफर के साथ जल्‍दी पूरी कर लीजिए। नोकिया नए साल पर खास ऑफर लेकर आया है। अमेज़न इंडिया पर Nokia 6 की खरीद पर कंपनी की ओर से 3,000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा कई और भी ऑफर दिए जा रहे हैं। नोकिया ब्रांड की पैरेंट कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जून में नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। सबसे पहले कंपनी ने नोकिया 6 को लॉन्‍च किया था। नोकिया 6 भारत में कीमत 14,999 रुपए है। वहीं अब अमेज़न इंडिया पर नोकिया 6 पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।

इसके अलावा फोन खरीदने पर कंपनी सभी प्रीपेड ऑर्डर पर 1,000 रुपये अमेज़न पे कैशबैक के तौर पर दे रही है। यानी यह ऑफर कैश ऑन डिलिवरी पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा अमेज़न प्राइम मेंबर को अमेजन पे से भुगतान करने पर 1,000 रुपये तक अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड यूजर को ईएमआई पर फोन लेने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ ही अमेज़न इंडिया पुराने स्मार्टफोन के बदले नया फोन लेने पर 12,002 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। कई बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड के साथ फोन को नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है।

स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो नोकिया 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। जिस पर सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा