1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ओप्पो अब बनाएगी 5जी मोबाइल फोन, क्वालकॉम के साथ किया गठजोड़

ओप्पो अब बनाएगी 5जी मोबाइल फोन, क्वालकॉम के साथ किया गठजोड़

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 29, 2018 05:26 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 05:26 pm IST

नी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने सोमवार को वैश्विक चिप निर्माता क्वालकॉम टेक्‍नोलॉजीज के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत क्वालकॉम 5जी मोबाइल फोन बनाने में ओप्पो की मदद करेगी।

oppo 5g- India TV Hindi
oppo 5g

नई दिल्‍ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने सोमवार को वैश्विक चिप निर्माता क्वालकॉम टेक्‍नोलॉजीज के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत क्वालकॉम 5जी मोबाइल फोन बनाने में ओप्पो की मदद करेगी। क्वालकॉम, ओप्पो को रेडियो फ्रिक्वेंसी फ्रंट-एंड फील्ड जैसे व्यापाक समाधान प्रदान करेगी। इस साझेदारी की घोषणा चीन में आयोजित 2018 क्वालकॉम टेक्‍नोलॉजी दिवस पर की गई। 

ओप्पो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी चेन ने एक चर्चा के दौरान कहा कि भविष्य में, ओप्पो 5जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी अभूतपूर्व प्रौद्योगिकियों में निवेश करता रहेगा और इन प्रौद्योगिकियों को यूजर्स की जरूरत के आधार पर लागू करता रहेगा।  ओप्पो ने साल 2019 में 5जी मोबाइल लॉन्च करने की योजना बनाई है। 

चेन ने आगे कहा कि साल 2018 में, ओप्पो वैश्विक बाजारों में अपनी पहुंच का विस्तार करेगी, और खासतौर से जापान जैसे विकसित बाजार में प्रवेश करेगी, ताकि दुनिया के ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को उन्नत प्रौद्योगिकियों और कलात्मक डिजाइन से लैस स्मार्टफोन मुहैया कराए जा सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा