1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फोन-पे वॉलेट से रिचार्ज करवाने पर मिलेगा 75 रुपए कैशबैक

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फोन-पे वॉलेट से रिचार्ज करवाने पर मिलेगा 75 रुपए कैशबैक

 Published : Aug 14, 2017 08:12 pm IST,  Updated : Aug 14, 2017 08:12 pm IST

फोन पे ने रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहक को रिलायंस जियो नंबर रिचार्ज करवाने पर 75 रुपए का कैशबैक मिल रहा है।

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फोन-पे वॉलेट से रिचार्ज करवाने पर मिलेगा 75 रुपए कैशबैक- India TV Hindi
जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फोन-पे वॉलेट से रिचार्ज करवाने पर मिलेगा 75 रुपए कैशबैक

नई दिल्‍ली। जियो यूजर्स की तो मानो चारों ओर लॉटरी लगी हुई है। एक ओर जहां यूजर्स को सस्‍ती दरों पर अनलिमिटेड 4 जी डेटा मिल रहा ह। वहीं अब जियो नंबर को रिचार्ज करना और भी सस्‍ता हो गया है। मोबाइल वॉलेट कंपनी फोन पे ने रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहक को रिलायंस जियो नंबर रिचार्ज करवाने पर 75 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। आपको बता दें कि फोन पे ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का मोबाइल वॉलेट है।

रिलायंस जियो के यूजर इस साल अप्रैल से जियो धन धनाधन ऑफर का फायदा उठा रहे हैं। पिछले महीने कंपनी ने ऑफर को 1 महीने और बढ़ा दिया था। अब ज्‍यादातर जियो यूजर को 16 अगस्‍त को अपना फोन रिचार्ज करना होगा। ऐसे यूजर्स को अब सिर्फ 75 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यानि कि यदि आप 399 रुपए से जियो नंबर रिचार्ज करते हैं तो आपको वॉलेट में 75 रुपए वापस मिलेंगे, वहीं आपको वास्‍तविक रूप से सिर्फ 324 रुपए ही खर्च करने होंगे। इस नये ऑफर के तहत ग्राहक 399 रुपये में 84 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा का लाभ ले सकते है।

हालांकि इस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए कंपनी की कुछ शर्तें भी हैं। जैसे जियो कस्टमर के लिए ये ऑफर 14 अगस्त से 21 अगस्त के कराए गए रिचार्ज पर ही लागू रहेगा। प्रत्‍येक यूजर को 75 रुपए का कैशबेक मिलेगा। यहां जरूरी है कि कस्टमर को कम से कम 300 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। यह ऑफर जियो प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है जो पहले रिचार्ज पर लागू होगा। यह ऑफर iOS और Android दोनों ही डिवाइस के लिए है। कैशबैक का यूज रिचार्ज कराने या पेमेंट में ही होगा। बैंक अकाउंट में ट्रांसफर के लिए नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा