1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रीयलमी ने त्योहारी सीजन में 52 लाख स्मार्टफोन बेचे, फ्लिपकार्ट पर सबसे अधिक बिकने वाला बना स्मार्टफोन ब्रांड

रीयलमी ने त्योहारी सीजन में 52 लाख स्मार्टफोन बेचे, फ्लिपकार्ट पर सबसे अधिक बिकने वाला बना स्मार्टफोन ब्रांड

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2019 10:25 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 10:25 am IST

चीनी हैंडसेट निर्माता रीयलमी ने मंगलवार को घोषणा की कि 30 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच 'रीयलमी फेस्टिव डेज' के दौरान उसने 52 लाख स्मार्टफोन की बिक्री की। 

realme- India TV Hindi
realme Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। चीनी हैंडसेट निर्माता रीयलमी ने मंगलवार को घोषणा की कि 30 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच 'रीयलमी फेस्टिव डेज' के दौरान उसने 52 लाख स्मार्टफोन की बिक्री की। बीते साल के मुकाबले 160 फीसदी वृद्धि के साथ स्मार्टफोन कारोबारी त्योहारी सीजन के दौरान फ्लिपकार्ट पर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बन गया।

रीयलमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने एक बयान में कहा, 'हमारा 54 लाख स्मार्टफोन बिक्री का आंकड़ा वास्तविक व विश्वसनीय बिक्री डेटा है, जो सामान्य रूप से बिकने वाली संख्या से अलग है। रीयलमी ऐसे उत्पादों को पेश कर रही है, बेहतरीन फीचर, स्टाइल और परफार्मेस है और यह सभी प्राइस सेगमेंट में उपलब्ध है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा