1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. कुछ ही समय में शुरू होने वाली है Xiaomi Redmi 4A की सेल, कम कीमत वाले इस फोन के शानदार हैं फीचर्स

कुछ ही समय में शुरू होने वाली है Xiaomi Redmi 4A की सेल, कम कीमत वाले इस फोन के शानदार हैं फीचर्स

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 25, 2017 11:37 am IST,  Updated : May 25, 2017 11:37 am IST

आज फिर Xiaomi Redmi 4A अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। इसकी कीमत 5,999 रुपए है।

कुछ ही समय में शुरू होने वाली है Xiaomi Redmi 4A की सेल, कम कीमत वाले इस फोन के शानदार हैं फीचर्स- India TV Hindi
कुछ ही समय में शुरू होने वाली है Xiaomi Redmi 4A की सेल, कम कीमत वाले इस फोन के शानदार हैं फीचर्स

नई दिल्‍ली। चीन की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi का बजट स्‍मार्टफोन Redmi 4A खरीदने के इच्‍छुक लोगों के लिए गुरुवार का दिन खास होता है। आज एक बार फिर Xiaomi Redmi 4A अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। इसकी कीमत 5,999 रुपए है। पहले की तरह ही यह फोन आज होने वाली सेल में डार्क ग्रे और गोल्ड कलर में मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Xiaomi अगले महीने लॉन्‍च कर सकता है Mi Note 3, इसमें मिलेगी 8 जीबी की रैम

Xiaomi Redmi 4A खरीदने वालों के लिए Idea का ऑफर

अमेजन इंडिया से Redmi 4A खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 343 रुपए में 28GB 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 28 दिन के बाद ग्राहक 343 रुपए में ही एक बार फिर इन सभी फायदों को ले सकते हैं। यह ऑफर 30 जून 2017 तक चलेगा। इसके अलावा किंडल बुक्स के लिए 200 प्रमोशन क्रेडिट भी मिलेंगे। Redmi 4A का ओरिजिनल Mi केस भी 399 रुपए की जगह 349 रुपये में मिलेगा और Mi बेसिक इन-ईयर ईयरफोन भी 599 रुपए में उपलब्ध होगा।

तस्‍वीरों में देखिए बेस्‍ट सेल्‍फी फोन

Selfie Smartphone new

micromax (2)IndiaTV Paisa

panasonic (1)IndiaTV Paisa

intex (5)IndiaTV Paisa

lava (2)IndiaTV Paisa

infocus (1)IndiaTV Paisa

Redmi 4A फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Xiaomi Redmi 4A में 5 इंच का एचडी (720×1280 पिक्सेल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 308 GPU दिया गया है। रैम 2GB है। इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा और बैटरी

Redmi 4A में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13MP का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G LTE के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, GPS, A-GPS और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फीचर हैं। Redmi 4A में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। इस स्मार्टफोन में 3120 mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा