1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Amazon पर आज मिलेगा Xiaomi का सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन Redmi 4A, साथ में मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Amazon पर आज मिलेगा Xiaomi का सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन Redmi 4A, साथ में मिल रहे हैं ये ऑफर्स

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 23, 2017 10:30 am IST,  Updated : Mar 23, 2017 11:53 am IST

Xiaomi Redmi 4A की बिक्री आज शुरू होगी। यह Xiaomi सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन है। 5,999 रुपए कीमत वाले इस स्मार्टफोन को हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Amazon पर आज मिलेगा Xiaomi का सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन Redmi 4A, साथ में मिल रहे हैं ये ऑफर्स- India TV Hindi
Amazon पर आज मिलेगा Xiaomi का सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन Redmi 4A, साथ में मिल रहे हैं ये ऑफर्स

नई दिल्‍ली। Xiaomi Redmi 4A स्मार्टफोन की बिक्री आज शुरू होगी। यह Xiaomi सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन है। 5,999 रुपए कीमत वाले इस स्मार्टफोन को हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Redmi 4A की बिक्री अमेजन इंडिया के साथ कंपनी की अपनी वेबसाइट mi.com पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Xiaomi ने इस स्‍मार्टफोन को सबसे पहले चीन में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। यह ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। आज की सेल में सिर्फ ग्रे और गोल्ड कलर वैरिएंट ही उपलब्‍ध होगा। रोज गोल्ड वैरिएंट 6 अप्रैल से कंपनी की अपनी वेबसाइट mi.com पर मिलेगा।

तस्‍वीरों में देखिए 9,000 रुपए से कम कीमत वाले दमदार बैटरी से लैस स्‍मार्टफोन्‍स

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें :Sony ने लॉन्‍च किया Xperia L1 स्‍मार्टफोन, 2GB रैम और 13MP रियर कैमरे से है लैस

Redmi 4A के साथ ऑफर्स की बरसात

अमेजन पर Xiaomi Redmi 4A के साथ कई लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं। अगर आप Indusind बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10% कैशबैक मिलेगा। अमेजन से Redmi 4A खरीदने वाले आइडिया प्रीपेड ग्राहकों को 343 रुप, के रीचार्ज पैक के साथ 28GB 4G डेटा मिलेगा। ग्राहक इस पैक में हर दिन सर्वाधिक 1GB डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे।

Xiaomi Redmi 4A  के लॉन्च ऑफर में कंपनी के आधिकारिक कवर पर 50 रुपये की छूट दी जा रही है। छूट के बाद कवर की कीमत 399 रुपए से घटकर 349 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा जिसे किंडल स्टोर में इस्तेमाल किया जा सकेगा। किंडल स्टोर क्रेडिट पहले एक लाख ग्राहकों को ही मिलेगा।

Redmi 4A के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Xiaomi Redmi 4A में 5 इंच का एचडी (720×1280 पिक्सेल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 308 GPU दिया गया है। रैम 2GB है। इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :ZTE ने 23MP कैमरे के साथ लॉन्‍च किया नूबिया जेड11 मिनी, कीमत 16,999 रुपए

कैमरा और बैटरी

Redmi 4A में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13MP का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G LTE के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, GPS, A-GPS और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फीचर हैं। Redmi 4A में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। इस स्मार्टफोन में 3120 mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा