1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सबसे सस्ता मोबाइल कनेक्शन और हैंडसेट के बाद 4G लैपटॉप उतारने की तैयारी में Jio, सिम स्लॉट से होगा लैस

सबसे सस्ता मोबाइल कनेक्शन और हैंडसेट के बाद 4G लैपटॉप उतारने की तैयारी में Jio, सिम स्लॉट से होगा लैस

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 05, 2017 07:20 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 07:20 pm IST

मुकेश अंबानी की प्रभुत्व वाली कंपनी रिलायंस जियो सबसे सस्ता मोबाइल कनेक्शन और हैंडसेट के बाद लैपटॉप उतारने की तैयारी में है।

सबसे सस्ता मोबाइल कनेक्शन और हैंडसेट के बाद 4G लैपटॉप उतारने की तैयारी में Jio, सिम स्लॉट से होगा लैस- India TV Hindi
सबसे सस्ता मोबाइल कनेक्शन और हैंडसेट के बाद 4G लैपटॉप उतारने की तैयारी में Jio, सिम स्लॉट से होगा लैस

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की प्रभुत्व वाली कंपनी रिलायंस जियो सबसे सस्ता मोबाइल कनेक्शन और हैंडसेट के बाद लैपटॉप उतारने की तैयारी में है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो जल्द ही 4G लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। लैपटॉप सिम स्लॉट से लैस होगा यानी यूजर्स को आसानी से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। जियो इसके अलावा DTH सेवा लाने की तैयारी में है। इससे पहले कंपनी स्मार्टफोन से लेकर वाई-फाई राऊटर पेश कर चुकी है।

सिम स्लॉट भी मौजूद होगा      

मीडियो रिपोर्ट्स को सही माना जाए तो रिलायंस जल्द ही बाजार में जियो ब्रांडेड लैपटॉप पेश करने वाली है। इस लैपटॉप में एक सिम स्लॉट भी मौजूद होगा, जिसमें आप जियो का सिम लगा पाएंगे। उम्मीद है कि जियो 4G लैपटॉप के निर्माण का काम Foxconn करेगी। पिछले साल दिसम्बर में शाओमी ने Mi नोटबुक एयर लैपटॉप को पेश किया था। जियो के 4G लैपटॉप में एक 4G सिम कार्ड स्लॉट मौजूद होगा। माना जा रहा है कि यह विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

इन फीचर्स से लैस होगा जियो का लैपटॉप

जियो 4G लैपटॉप के फीचर्स पर नर डालें तो इसिमें 13.3-इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद होगा। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल हो सकता है। डिस्प्ले के ऊपर HD कैमरा भी मौजूद होगा। इसमें एक स्लिम कीबोर्ड भी मौजूद होगा। इसका वजह 1.2Kg हो सकता है। इसमें 4GB की रैम भी मौजूद हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा