1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung Galaxy C9 Pro स्‍मार्टफोन की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, 29,900 रुपए में मिल रहा है ये फोन

Samsung Galaxy C9 Pro स्‍मार्टफोन की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, 29,900 रुपए में मिल रहा है ये फोन

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 11, 2017 04:57 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 04:58 pm IST

दक्षिण कोरिया की इलेक्‍ट्रोनिक्‍स कंपनी सैमसंग के प्रीमियम स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy C9 Pro की कीमत में 5,000 रुपए की कटौती की गई है।

Samsung Galaxy C9 Pro स्‍मार्टफोन की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, 29,900 रुपए में मिल रहा है ये फोन- India TV Hindi
Samsung Galaxy C9 Pro स्‍मार्टफोन की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती, 29,900 रुपए में मिल रहा है ये फोन

नई दिल्‍ली। दक्षिण कोरिया की इलेक्‍ट्रोनिक्‍स कंपनी सैमसंग के प्रीमियम स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy C9 Pro की कीमत में 5,000 रुपए की कटौती की गई है। यह खबर निश्चित रूप से सैमसंग स्‍मार्टफोन के फैन्‍स के लिए अच्‍छी है। Samsung Galaxy C9 Pro की ताज़ा कीमत 29,900 रुपए है। 6GB रैम से लैस Samsung Galaxy C9 Pro की खरीदारी सैमसंग की ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा आप फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी कर सकते हैं। उल्‍लेखनीय है कि कंपनी ने इस कटौती के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मुमकिन है कि यह कटौती सिर्फ त्योहारी सीजन के लिए ही हो।

यह भी पढ़ें : जियोफोन को मिली एयरटेल से टक्कर, सिर्फ 1399 रुपए में देगी 4जी स्मार्टफोन

Samsung Galaxy C9 Pro के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy C9 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी डिवाइस में 6GB रैम दिया है। इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080×1920 पिक्सेल) AOLED डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy C9 Pro का कैमरा

Samsung Galaxy C9 Pro में 16MP का फ्रंट व रियर कैमरा है। 16MP का रियर कैमरा अपर्चर एफ/1.9 और एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी कैमरे के लिए भी यही अपर्चर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64GB जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : वनप्‍लस, शाओमी और लेनोवो के स्‍मार्टफोन्‍स पर मिल रही है भारी छूट, यहां से करें खरीदारी

Samsung Galaxy C9 Pro के अन्‍य फीचर्स

Samsung Galaxy C9 Pro में फिजिकल बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इस फोन को पावर देने के लिए 4000 mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 4G LTE के अलावा कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy C9 Pro में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा