1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung days sale में Galaxy Note20 पर मिल रही है भारी छूट, आज से शुरू होगी Samsung M51 की बिक्री

Samsung days sale में Galaxy Note20 पर मिल रही है भारी छूट, आज से शुरू होगी Samsung M51 की बिक्री

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 18, 2020 09:01 am IST,  Updated : Sep 18, 2020 09:01 am IST

Samsung M51 स्मार्टफोन 18 सितंबर से बिक्री के लिए अमेजन डॉट इन, सैमसंग डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Samsung Days sale Get Galaxy Note 20 at Rs 6,999 samsung M51 sale start from today- India TV Hindi
Samsung Days sale Get Galaxy Note 20 at Rs 6,999 samsung M51 sale start from today Image Source : SAMSUNG

नई दिल्‍ली। दक्षिण कोरिया की टेक दिग्‍गज सैमसंग ने गुरुवार को सैमसंग डेज सेल की शुरुआत की है। इस सेल में कंपनी का फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट20 स्मार्टफोन भारत में 62,999 रुपए में उपलब्ध कराया गया है। सैमसंग डेज सेल 23 सितंबर तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान गैलेक्सी नोट20 मिस्टिक ब्रांज, मिस्टिक ग्रीन और मिस्टिक ब्‍लू कलर ऑप्‍शन में उपलब्ध होगा।

सैमसंग डेज ऑफर सैमसंग डॉट कॉम, सैमसंग स्टोर, प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स और रिटेल स्टोर्स पर मान्य होगा। गैलेक्सी नोट20 के 8जीब+256जीबी वेरिएंट को 77,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके अल्ट्रा 5जी 12जीबी+256जीबी वेरिएंट की कीमत 104,999 रुपए है।

आज से शुरू हो रही है सैमसंग एम51 की पहली सेल  

सैमसंग ने 10 सितंबर को एम सीरीज का विस्तार करते हुए एम51 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 7000एमएएच की बैटरी लगी है। गैलेक्सी एम51 की कीमत 6जीबी-128जीबी वेरिएंट के लिए 24,999 रुपए है जबकि इसके 8जीबी-128जीबी वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन 18 सितंबर से बिक्री के लिए अमेजन डॉट इन, सैमसंग डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का स्क्रीन 6.7 इंच एसएमोलेड प्लस इंफीनिटी ओ से सुसज्जित है। इसमें स्नैपड्रैगन 730जी मोबाइल प्लेटफार्म उपयोग में लाया गया है।

इस फोन में क्वॉड कोर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन सोनी आईएमएक्स 682 सेंसर 64एमपी का है जबकि इसके अलावा 12 एमपी का अल्ट्रा वाइड लेंस, 5एमपी का डेडिकेटेड मैक्रो लेंस और 5एमपी का डेप्थ लेंस है। इसमें 32एमपी का एक फ्रंट कैमरा है।

सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने कहा कि हम इस साल के अंत तक दो करोड़ गैलेक्सी एम सीरीज स्मार्टफोन बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। एम सीरीज को लोगों ने दिल से स्वीकार किया है और इसीलिए हम अपने लक्ष्य को लेकर आशान्वित हैं। हम जानते हैं कि भारत में नोएडा की फैक्टरी में बन रहे इस फोन ने युवा भारतीयों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। सैमसंग ने अब तक एम सीरीज के तहत 8 फोन लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे ताजातरीन एम सीरीज फोन में 7000 एमएएच की बैटरी है। यह एक तरह का पावरहाउस है। सैमसंग को भारत में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में एम30 से काफी मदद मिली है क्योंकि इस फोन ने ऑनलाइन सेगमेंट में काफी अच्छा रेस्पांस पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा