1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग का गैलेक्‍सी J2 Pro स्‍मार्टफोन हुआ सस्‍ता, फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर ये रही नई कीमतें

सैमसंग का गैलेक्‍सी J2 Pro स्‍मार्टफोन हुआ सस्‍ता, फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर ये रही नई कीमतें

 Published : Nov 04, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Nov 04, 2017 02:41 pm IST

सैमसंग ने सस्‍ते स्‍मार्टफोन गैलेक्‍सी J2 Pro की कीमतों में कटौती कर दी है। फ्लिपकार्ट और अमेजन पर लॉन्‍च होने के बाद इसकी कीमत 1400 रुपए कम हो गई है।

सैमसंग का गैलेक्‍सी J2 Pro स्‍मार्टफोन हुआ सस्‍ता, फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर ये रही नई कीमतें- India TV Hindi
सैमसंग का गैलेक्‍सी J2 Pro स्‍मार्टफोन हुआ सस्‍ता, फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर ये रही नई कीमतें

नई दिल्‍ली। सैमसंग ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के सस्‍ते स्‍मार्टफोन गैलेक्‍सी J2 Pro की कीमतों में कटौती हो गई है। अभी तक यह फोन सिर्फ स्‍नैपडील पर ही उपलब्‍ध था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट और अमेजन पर लॉन्‍च होने के बाद इसकी कीमत 1400 रुपए कम हो गई है। आपको बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्‍सी जेटी को जुलाई 2016 में 9890 रुपए में लॉन्‍च किया था। लेकिन अब इसकी कीमत 8490 रुपए हो गई है। आपको बता दें कि यह फोन सिल्‍वर, गोल्‍ड और रॉयल ब्‍लैक कलर में इन दोनों ईकॉमर्स साइट पर उपलब्‍ध है। इससे पहले पहले कंपनी इस साल जून में भी इसकी कीमत में 800 रुपए की कटौती कर चुकी है।

सैमसंग गैलेक्सी J2 प्रो की स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 5 इंच की HD सुपर AMOLED स्क्रीन दी गई है। फोन में 1.5GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB की रैम दी गई है। वहीं इसकी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज 16GB की है। यूजर के पास इस मौजूदा स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 2600mAh की बैटरी दी गई है।

अब आते हैं इसके कैमरे की ओर तो इसमें 8 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी और वीडियोकॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी इसमें दिया गया है। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में स्मार्ट ग्लो के साथ LED नोटिफिकेशन रिंग दिया गया है, जो ऑटो-फोकस हाई रेज्योल्‍यूशन तस्वीर लेने में मदद करता है। साथ ही नोटिफिकेशऩ सिस्टम में अलग-अलग कंटैक्ट्स या एप्स के लिए अलग कलर सेट किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा