1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung ने Amazon के साथ मिलकर लॉन्‍च किया 6000mAh बैटरी वाला गैलेक्‍सी M31 प्राइम, कीमत है 16,499 रुपए

Samsung ने Amazon के साथ मिलकर लॉन्‍च किया 6000mAh बैटरी वाला गैलेक्‍सी M31 प्राइम, कीमत है 16,499 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 15, 2020 10:24 am IST,  Updated : Oct 15, 2020 10:24 am IST

अमेजन के ग्राहकों को 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इस फोन को खरीदने पर एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिड कार्ड पर अतिरिक्त दस प्रतिशत का तत्काल कैशबैक मिलेगा।

Samsung launched Galaxy M31 Prime Edition with Amazon- India TV Hindi
Samsung launched Galaxy M31 Prime Edition with Amazon Image Source : SAMSUNG NEWSROOM

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की टेक्‍नोलॉजी दिग्‍गज सैमसंग ने गैलेक्सी एम31 प्राइम को लॉन्च किया, जो कि स्मार्टफोन का एक विशेष संस्करण है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए 6000एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के साथ इसे अमेजन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 16,499 रुपए रखी गई है और यह तीन रंगों ओशेन ब्लू, स्पेस ब्लैक और सबसे नए आईसबर्ग ब्लू में उपलब्ध कराया गया है।

अमेजन के ग्राहकों को 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इस फोन को खरीदने पर एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिड कार्ड पर अतिरिक्त दस प्रतिशत का तत्काल कैशबैक मिलेगा।

सैमसंग के वरिष्ठ निदेशक संदीप सिंह अरोड़ा ने अपने एक बयान में कहा कि गैलेक्सी एम31 के लिए हमने अमेजन के साथ काफी करीब से काम किया है ताकि कुछ नए फीचर्स इसमें शामिल हो सकें और जिससे उपभोक्ताओं को एक बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके। गैलेक्सी एम31 में सैमसंग की बेहतरीन तकनीक तो शामिल है ही साथ ही इसमें अमेजन की तरफ से भी कुछ खास पेशकश होगी, जिससे उपभोक्ताओं को मनोरंजन और शॉपिंग के क्षेत्र में बेहतर अनुभव मिलेंगे।

गैलेक्सी एम31 में पहले से इंस्टॉल किए गए कुछ फीचर्स मिलेंगे, जिनमें अमेजन के कुछ बेहद लोकप्रिय ईको सिस्टम एप जैसे अमेजन शॉपिंग, अमेजन प्राइम वीडियो, अमेजन प्राइम म्यूजिक इत्यादि शामिल हैं।

स्मार्टफोन में 6.4 इंच की इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस में 64+8+5+5 मेगापिक्‍सल का क्वाड-कैमरा सेटअप है। गैलेक्सी एम31 प्राइम के साथ 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। हाइपरलैप्स, स्लो, सुपर स्टेडी जैसे मोड्स में शूट कर सकता है। इसके साथ ही, इसमें नाइट मोड की भी सुविधा दी गई है ताकि कम रोशनी में भी फोटोग्राफी करने में कोई दिक्कत न हो।

4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और स्लो-मो सेल्फी के साथ 32एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है1 डिवाइस में एक्सिनोस 9611 प्रोसेसर 6जीबी रैम और 128जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के फीचर्स हैं, जिसे 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 द्वारा संचालित है, जिसे टाइप सी 15 वाट फास्ट चार्जर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। गैलेक्सी एम31 प्राइम के इस एडिशन को अमेजन डॉट इन, सैमसंग डॉट कॉम और कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा