1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung ने लॉन्‍च किए Galaxy A50 और A30 स्‍मार्टफोन, बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा से हैं लैस

Samsung ने लॉन्‍च किए Galaxy A50 और A30 स्‍मार्टफोन, बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा से हैं लैस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 11, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 04:37 pm IST

गैलेक्सी ए50 के 6जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है, वहीं इसके 4जीबी रैम व 128जीबी रोम वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है।

Samsung launches Galaxy A50s, A30s in India- India TV Hindi
Samsung launches Galaxy A50s, A30s in India Image Source : SAMSUNG GALAXY A50

नई दिल्‍ली। दक्षिण कोरिया की दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने बुधवार को भारत में नए स्‍मार्टफोन गैलेक्‍सी ए50 और गैलेक्‍सी ए30 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्‍च किया है। ये नए स्‍मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्‍च किए गए गैलेक्‍सी ए50 और गैलेक्‍सी ए30 के अपग्रेड वर्जन हैं।

गैलेक्‍सी ए50 के 6जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है, वहीं इसके 4जीबी रैम व 128जीबी रोम वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है। गैलेक्‍सी ए30 के 4जीबी रैम व 64जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। यह डिवाइस 11 सितंबर से सभी ऑफलाइन चैनल पर उपलब्‍ध करा दिया गया है।

गैलेक्‍सी ए50 के स्‍पेसिफि‍केशंस

सैमसंग गैलेक्‍सी ए50 में 6.4 इंच फुल एचडी प्‍लस इनफ‍िनिटी-यू सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसका आस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 2340x1080 पिक्‍सल है। इसमें 10एनएम एक्‍सीनॉस 9611 चिपसेट है, जो एआई पावर्ड गेम बूस्‍टर से सुसज्जित है। यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ओएस आउट-ऑफ-दि-बॉक्‍स पर रन करता है।

गैलेक्‍सी ए50 में 4000एमएएच बैटरी है, जो 15वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर और 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है।

गैलेक्‍सी ए30 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

गैलेक्‍सी ए30 में 6.4 इंच एचडी प्‍लस इनफ‍िनिटी-वी सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजोल्‍यूशन 1560x720 पिक्‍सल है। यह डिवाइस ओक्‍टाकोर एक्‍सीनॉस 7904 प्रोसेसर से संचालित है और यह एआई पावर्ड गेम बूस्‍टर टेक्‍नोलॉजी, नॉक्‍स सिक्‍यूरिटी और सैमसंग पे के साथ आता है।

इस डिवाइस में 4000एमएएच की बैटरी है, जो 15वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और यह एंड्रॉयड 9.0 पाई ओएस आउट-ऑफ-दि-बॉक्‍स पर रन करता है। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 25 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ, 5 मेगापिक्‍सल डेप्‍थ सेंसर और 8 मेगापिक्‍सल का एक सेंसर है। सेल्‍फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्‍सल का शूटर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा