1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग ने लॉन्‍च किया गैलेक्सी J7 प्लस स्‍मार्टफोन, डुअल कैमरा और 4GB रैम से है लैस

सैमसंग ने लॉन्‍च किया गैलेक्सी J7 प्लस स्‍मार्टफोन, डुअल कैमरा और 4GB रैम से है लैस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 04, 2017 07:25 pm IST,  Updated : Sep 04, 2017 07:25 pm IST

सैमसंग ने गैलेक्सी J7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह सैमसंग का दूसरा ऐसा स्‍मार्टफोन है जो डुअल कैमरे से लैस है।

सैमसंग ने लॉन्‍च किया गैलेक्सी J7 प्लस स्‍मार्टफोन, डुअल कैमरा और 4GB रैम से है लैस- India TV Hindi
सैमसंग ने लॉन्‍च किया गैलेक्सी J7 प्लस स्‍मार्टफोन, डुअल कैमरा और 4GB रैम से है लैस

नई दिल्‍ली। सैमसंग ने गैलेक्सी J7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह सैमसंग का दूसरा ऐसा स्‍मार्टफोन है जो डुअल कैमरे से लैस है। आपको बता दें कि सैमसंग का गैलेक्‍सी J7 प्लस स्‍मार्टफोन थाईलैंड में लॉन्‍च किया है। वहां इसके प्री-ऑर्डर की शुरूआत हो गई है। इसकी पहली सेल 18 सितंबर को होगी। इसकी कीमत 12,900 TBH यानि लगभग 24,829 रुपए है। बताते चलें कि सैमसंग गैलेक्‍सी 7 प्लस एक सिंगल सिम स्‍मार्टफोन है।

यह भी पढ़ें : 6GB रैम वाले स्‍मार्टफोन Coolpad Cool Play 6 की शुरू हुई बिक्री, कीमत मात्र 14,999 रुपए

सैमसंग गैलेक्‍सी J7 प्लस के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

बात करें सैमसंग गैलेक्‍सी J7 प्लस के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस की तो इसकी बॉडी एल्युमीनियम की है और इसमें 5.5 इंच का फुल HD AMOLED डिसप्‍ले दिया गया है जो ऑलवेज-ऑन डिसप्‍ले फीचर के साथ है। इसके साथ ही इसमें मीडियाटेक हीलियो P20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज सुविधा है। इंटरनल स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्‍सी J7 प्लस का कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी J7 प्लस में 13MP का प्राइमरी सेंसर f/1.7 अपर्चर के साथ है और 5MP का दूसरा सेंसर f/1.9 अपर्चर के साथ है। इसके साथ ही इसमें बॉकेह एफेक्ट का फीचर भी दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है जो f/1.9 अपर्चर के साथ है जिसके साथ LED फ्लैश की सुविधा भी दी गई है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note 8 चाहिए तो ये है तरीका, कंपनी ने शुरू की रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा इसमें 3000 mAh की बैटरी है और ये एंड्रॉयड 7.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा फोन के होम बटन पर ही दी गई है। इसमें सैमसंग बिक्सबी की सुविधा भी दी गई है जिसके लिए अलग से एक बटन दिया गया है। ये ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर वैरिएंट्स में उपलब्‍ध होगा। आपको बता दें कि फिलहाल सैमसंग ने थाईलैंड के अलावा अन्य देशों में सैमसंग गैलेक्सी J7 प्लस की बिक्री की घोषणा नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा