1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग ने भारत में स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया

सैमसंग ने भारत में स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 09, 2021 07:06 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 07:06 pm IST

सैमसंग ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में 28,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर अपना नया स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया। स्मार्ट मॉनिटर दो मॉडल में उपलब्ध है। पहला मॉडल एम7 है, जो 32-इंच स्क्रीन साइज में अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन (यूएचडी) रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है।

सैमसंग ने भारत में स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया- India TV Hindi
सैमसंग ने भारत में स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया Image Source : FILE

नई दिल्ली: सैमसंग ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में 28,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर अपना नया स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया। स्मार्ट मॉनिटर दो मॉडल में उपलब्ध है। पहला मॉडल एम7 है, जो 32-इंच स्क्रीन साइज में अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन (यूएचडी) रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। दूसरा मॉडल एम5 है, जो 27 इंच स्क्रीन साइज के साथ फुल एचडी (एफएचडी) रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। सैमसंग इंडिया में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंटरप्राइज बिजनेस के उपाध्यक्ष पुनीत सेठी ने एक बयान में कहा, "सैमसंग में, हम प्रभावशाली नवाचारों (इनोवेशन) को लाने में विश्वास करते हैं और हमारा नया स्मार्ट मॉनिटर इसका एक उदाहरण है।"

सेठी ने कहा कि उपभोक्ताओं को अब अलग-अलग उपयोगों के लिए अलग-अलग स्क्रीन के बीच चयन नहीं करना होगा, क्योंकि स्मार्ट मॉनिटर यह सब एक साथ लाता है और काम करने एवं सीखने से लेकर मनोरंजन के लिए लचीलापन प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि नए मॉनिटर पीसी और स्मार्टफोन दोनों के लिए कई कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करते हैं। यूजर्स टैप व्यू, ऐप कास्टिंग, स्क्रीन मिररिंग या एप्पल एयरप्ले 2 का उपयोग करके अपने निजी मोबाइल उपकरणों को केवल एक साधारण टैप से जोड़ सकते हैं।

मॉनिटर इन-बिल्ट नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, एप्पल टीवी और अन्य ओटीटी ऐप के साथ पेश किया गया है। यह यूजर्स को अपने ब्लूटूथ से जुड़े कीबोर्ड और माउस की मदद से सीधे मॉनिटर से क्लाउड पर दस्तावेजों को देखने, संपादित करने और सहेजने की अनुमति देता है। रिमोट एक्सेस यूजर्स को पीसी से वायरलेस तरीके से और दूरस्थ रूप से फाइलों को एक्सेस करने या लैपटॉप से कंटेंट देखने की भी अनुमति देता है। सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर अब सैमसंग शॉप, अमेजन और प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा