1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung 5 जनवरी को लॉन्‍च कर सकती है Galaxy A (2017) सीरीज, मिलेंगे वॉटरप्रूफ फीचर्स

Samsung 5 जनवरी को लॉन्‍च कर सकती है Galaxy A (2017) सीरीज, मिलेंगे वॉटरप्रूफ फीचर्स

 Published : Dec 29, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 03:12 pm IST

Samsung नए साल पर अपनी Galaxy A (2017) सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। माना जा रहा है कि 5 जनवरी को एक ईवेंट में 2017 की A सीरीज से पर्दा उठ सकता है।

Samsung 5 जनवरी को लॉन्‍च कर सकती है Galaxy A (2017) सीरीज, मिलेंगे वॉटरप्रूफ जैसे कई फीचर्स- India TV Hindi
Samsung 5 जनवरी को लॉन्‍च कर सकती है Galaxy A (2017) सीरीज, मिलेंगे वॉटरप्रूफ जैसे कई फीचर्स

नई दिल्‍ली। साउथ कोरिया की टेक्‍नोलॉजी कंपनी Samsung नए साल पर अपनी Galaxy A (2017) सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। माना जा रहा है कि 5 जनवरी को एक ईवेंट में 2017 की A सीरीज से पर्दा उठ सकता है।

माना जा रहा है कि नई Galaxy A (2017) सीरीज में Galaxy A7 (2017), Galaxy A5 (2017) और Galaxy A3 (2017) स्मार्टफोन को ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन को लेकर उत्‍सुक्‍ता भी काफी है।

हाल ही में Samsung ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें गैलेक्सी ए सीरीज के डिवाइस का टीजर जारी किया था। इस तस्वरी में आने वाले डिवाइस के वॉटरप्रूफ होने की जानकारी दी गई है।

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से कम कीमत वाले स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

बता दें कि सीईएस 2017 इवेंट की शुरुआत भी 5 जनवरी से हो रही है और कुछ जानकारियों की माने तो गैलेक्सी ए सीरीज 2017 को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

Galaxy A 7 (2017) आईपी68 रेटिंग के साथ आएगा जो इसके वाटर और रस्ट रसिस्टेंट होने का प्रूफ देगा। इसके साथ ही लीक इमेज में स्मार्टफोन का यूएसबी मॉडुयल, ईयरजैक और सिम ट्रे रबर सिलिंग के साथ आएंगी। इसके साथ स्मार्टफोन कैप-लेस हैडफोन और यूएसबी कनेक्टर के साथ पेश किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार Galaxy A 7 (2017) स्मार्टफोन में 5.7 इंच सुपर एमोलेड फुल एचडी डिसप्ले दिया जा सकता है। जिसका स्क्रीन रेज्लयूशन (1080×1920) पिक्सल होगा। इस डिवाइस में सैमसंग का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7880 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

इसके साथ ही Galaxy A5 (2017) और Galaxy A 3 (2017) की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। जिनमें इन दोनों स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। Galaxy A5 (2017) में सुपर एमोलेड 5.2-इंच डिसप्ले दिया जाएगा। जिसका रेज्लयूशन (1080×1920) पिक्सल हो सकता है। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7880 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम होगा। इस फोन में 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी जा सकती है।

जानकारी के अनुसार Galaxy A3 (2017) की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4.7 इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया जा सकता है। जिसका रेज्लयूशन (720×1280) पिक्सल होगा। यह स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर होगा। वहीं, इसमें 2जीबी रैम व 32जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा