1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट से खरीद सकेंगे मोबाइल

पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट से खरीद सकेंगे मोबाइल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 28, 2016 05:39 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 05:41 pm IST

स्मार्टफोन की घटती बिक्री को देखते हुए इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन ने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट से मोबाइल खरीदारी को मंजूरी देने की मांग की है।

Good News: पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट से खरीद सकेंगे मोबाइल! सेल्युलर एसोसिएशन ने सरकार से की मांग- India TV Hindi
Good News: पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट से खरीद सकेंगे मोबाइल! सेल्युलर एसोसिएशन ने सरकार से की मांग

नई दिल्ली। नोटबंदी से स्मार्टफोन की बिक्री में 50 फीसदी की गिरावट आई है। इसी को देखते हुए इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन ने सरकार से पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट से मोबाइल खरीदारी को मंजूरी देने की मांग की है। आईडीसी के सर्वे में पता चला है कि नोटबंदी से अबतक स्मार्टफोन की बिक्री में 50 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली है।

इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन के नोशनल प्रेजिडेंट पंकज मोहिंद्रू के अनुसार 40-50 फीसदी बिक्री घटी है। वहीं आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। इसकी प्रमुख वजह कैश की कमी है।

एसोसिएशन ने दिए ये सुझाव

  • इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया कि पुराने नोट से मोबाइल फोन खरीदने की मंजूरी दी जाए।
  • एसोसिएशन का कहना है कि फोन खरीदने वालों से आईडी प्रूफ लिया जाएगा।
  • इतना ही नहीं आईडी प्रूफ को IMEI नंवर से जोड़ा जाएगा ताकी सविष्य में जरुरत पड़ने पर उनको ट्रैक किया जा सके।

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

मोबाइल की बिक्री 50 फीसदी घटी

  • मोबाइल की पारंपरिक चैनलों से बिक्री आधी रह गई है जो कुल कारोबार का 80 फीसदी हिस्सा है।
  • इंडस्ट्री का रोजाना टर्नओवर करीब 350-400 करोड़ रुपए है।
  • कारोबार घटकर 200 करोड़ रुपए का रह गया है।
  • सेल्युलर एसोसिएशन की मांग को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
  • हालांकि, एसोसिएशन को उम्मीद है कि सरकार अच्छी प्रतिक्रिया देगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा