1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्‍वाइप ने पेश किया 4G VoLTE सपोर्ट से लैस कनेक्‍ट ग्रांड, शॉपक्‍लूज पर कीमत 2799 रुपए

स्‍वाइप ने पेश किया 4G VoLTE सपोर्ट से लैस कनेक्‍ट ग्रांड, शॉपक्‍लूज पर कीमत 2799 रुपए

 Published : Jan 13, 2017 07:45 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 07:45 pm IST

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी स्‍वाइप अपना कनेक्‍ट ग्रांड फोन मात्र 2799 रुपए में पेश कर रही है। हालांकि यह डील सिर्फ ईकॉमर्स वेबसाइट शॉपक्‍लूज पर ही मिलेगी।

स्‍वाइप ने पेश किया 4G VoLTE सपोर्ट से लैस कनेक्‍ट ग्रांड, शॉपक्‍लूज पर कीमत 2799 रुपए- India TV Hindi
स्‍वाइप ने पेश किया 4G VoLTE सपोर्ट से लैस कनेक्‍ट ग्रांड, शॉपक्‍लूज पर कीमत 2799 रुपए

नई दिल्‍ली। अगर आप कम कीमत पर 4G VoLTE स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी स्‍वाइप अपना कनेक्‍ट ग्रांड फोन मात्र 2799 रुपए में पेश कर रही है। हालांकि यह डील सिर्फ ईकॉमर्स वेबसाइट शॉपक्‍लूज पर ही मिलेगी।

शॉपक्‍लूज पर बेहद कम कीमत पर 4जी स्‍मार्टफोन के साथ ही 10 फीसदी कैशबैक भी मिल रहा है। हालांकि कैशबैक का फायदा उठाने के लिए आपको एयरटेल मनी ईवॉलेट से पेमेंट करना होगा।

यह भी पढ़ें : इंतजार खत्‍म, अगले हफ्ते शुरू होगी Nokia 6 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन की बिक्री

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

ये हैं फोन के स्‍पेसिफिकेशंस

स्‍वाइप के इस स्मार्टफ़ोन में 5-इंच की FWVGA डिस्प्ले स्‍क्रीन दी गई है। इसका पिक्‍सल रिजोल्‍यूशन 480×854 है। इसके अलावा इसमें 1.2GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB रैम एवं 8GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 32GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं 2016 के सबसे बड़े फ्लॉप हाई एंड स्मार्टफोन, किसी की कीमत 76 हजार तो किसी की 50 हजार रुपए

फ़ोन में 2500mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है और यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी के अनुसार इसकी 2500mAh क्षमता की बैटरी 8-10 घंटे का टॉकटाइम और लगभग 180 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। वहीँ अगर कैमरा की चर्चा करें तो स्मार्टफ़ोन में 5MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ और 2MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा