1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्‍वाइप ने पेश किया एलीट स्‍टार का नया वैरिएंट, कीमत अब सिर्फ 3699 रुपए

स्‍वाइप ने पेश किया एलीट स्‍टार का नया वैरिएंट, कीमत अब सिर्फ 3699 रुपए

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 09, 2017 04:13 pm IST,  Updated : May 09, 2017 04:13 pm IST

स्‍वाइप टेक्‍नोलॉजी ने एलीट स्‍टार को 1 GB रैम और 16 GB स्‍टोरेज के साथ लॉन्‍च किया था। वहीं अब 1 GB रैम और 8 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाला वैरिएंट आया है।

स्‍वाइप ने पेश किया एलीट स्‍टार का नया वैरिएंट, कीमत अब सिर्फ 3699 रुपए- India TV Hindi
स्‍वाइप ने पेश किया एलीट स्‍टार का नया वैरिएंट, कीमत अब सिर्फ 3699 रुपए

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो स्‍वाइप का एलीट स्‍टार स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड के मार्शमैलो वर्जन पर आधारित इंडस ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। यह एक डुअल सिम फोन है जिसमें 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 480×800 पिक्सल है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ का क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दी गई है। फोन की मैमोरी को बढ़ाने के लिए आपको माइक्रोएसडी कार्ड का स्‍लॉट भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : स्‍वाइप ने लॉन्‍च किया कनेक्‍ट Neo 4G, मात्र 2849 रुपए में मिलेगा Volte फीचर वाला ये स्‍मार्टफोन

स्वाइप एलीट स्टार में पुराने फोन की तरह ही एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रात या डिम लाइट में फोटो के लिए इसमें एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है जो रैपिड-चार्ज फंक्शनालिटी के साथ आती है। यह एक 4जी फोन है जो कि वीओएलटीई भी सपोर्ट करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा