1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्‍वाइप ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया 4जी टैबलेट स्‍लेट प्रो, कीमत 8499 रुपए

स्‍वाइप ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया 4जी टैबलेट स्‍लेट प्रो, कीमत 8499 रुपए

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Oct 28, 2017 01:10 pm IST,  Updated : Oct 28, 2017 01:10 pm IST

स्वाइप ने अपना नया 4जी टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम स्लेट प्रो रखा गया है। भारत में स्वाइप स्लेट प्रो की कीमत 8,499 रुपए रखी गई है।

स्‍वाइप ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया 4जी टैबलेट स्‍लेट प्रो, कीमत 8499 रुपए- India TV Hindi
स्‍वाइप ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया 4जी टैबलेट स्‍लेट प्रो, कीमत 8499 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में तेजी से जगह बना रही स्वाइप ने अपना नया 4जी टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इसका नाम स्लेट प्रो रखा गया है। भारत में स्वाइप स्लेट प्रो की कीमत 8,499 रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसकी बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ करार किया है। ऑनलाइन बाजार में यह टैबलेट एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। हालांकि स्‍मार्टफोन बाजार में बड़ी स्‍क्रीन वाले स्‍मार्टफोन के आने से टैबलेट का प्रचलन कम हुआ है। लेकिन फिर भी वीडियो कॉलिंग या फिर ऑनलाइन वीडियो आदि के लिए टैबलेट की उपयोगिता बनी हुई है। ऐसे में कंपनियां अपने पोर्टफोलियो में इसे भी शामिल कर रही हैं।

स्वाइप स्लेट प्रो के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 10.1 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 800X1280 पिक्सल्स और स्क्रीन डेन्सिटी 160 पीपीआई दी गई है। टैबलेट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 2 जीबी की रैम दी गई है। इसकी इनबिल्‍ट स्टोरेज 16 जीबी की है। यूजर के पास इस मौजूदा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है।

स्‍वाइप का यह टैबलेट एंड्रॉयड के वर्जन 6.1 मार्शमैलो से लैस है। स्वाइप स्लेट प्रो को पावर बैकअप के लिए 5000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। यह टैबलेट डुअल सिम कार्ड सपोर्ट करता है। टैबलेट के कैमरों की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। स्वाइप स्लेट प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एक 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा