1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की आय 2026 तक 4 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान, डाटा से होगी कमाई

भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की आय 2026 तक 4 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान, डाटा से होगी कमाई

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 30, 2017 06:30 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 06:30 pm IST

टेलीकॉम कंपनियों की परंपरागत सेवाओं से आय 2026 तक बढ़कर 63 अरब डॉलर (4 लाख करोड़ रुपए) पहुंच जाने का अनुमान है। वॉयस और डाटा से होगी कमाई।

टेलीकॉम कंपनियों की आय 2026 तक 4 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान, डाटा से होगी कमाई- India TV Hindi
टेलीकॉम कंपनियों की आय 2026 तक 4 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान, डाटा से होगी कमाई

दूरसंचार परिचालक अगर विविध पेशकश करते हैं तो नकी आय में और 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियों की परंपरागत सेवाओं (वॉयस एंड डाटा) से आय 37 अरब डॉलर (2.37 लाख करोड़ रुपए) से बढ़कर 63 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। इसका कारण आबादी में वृद्धि, दूसंचार सेवाओं की पहुंच बढ़ना और जीडीपी की उच्च वृद्धि दर है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दूरसंचार परिचालकों की समायोजित सकल आय (दूरसंचार सेवाओं से आय) 31 दिसंबर 2016 को अंत में 1,63,604.7 करोड़ रुपए थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा