1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Nokia के इन फेमस मोबाइल्स को खरीदने के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये हैं पूरा प्रोसेस

Nokia के इन फेमस मोबाइल्स को खरीदने के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये हैं पूरा प्रोसेस

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 09, 2017 10:52 am IST,  Updated : Mar 09, 2017 10:52 am IST

कंपनी Nokia 3, Nokia 4, Nokia 6 के साथ Nokia 3310 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, यूजर्स को ये फोन खरीदने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Nokia के इन फेमस मोबाइल्स को खरीदने के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये हैं पूरा प्रोसेस- India TV Hindi
Nokia के इन फेमस मोबाइल्स को खरीदने के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये हैं पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली। एक समय मोबाइल की दुनिया में नंबर-1 रही Nokia पावरफुल एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ मोबाइल मार्केट में फिर से धमाकेदार री-एंट्री कर चुकी है। अगले तीन महीने में कंपनी Nokia 3, Nokia 4, Nokia 6 के साथ Nokia 3310 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, यूजर्स को ये फोन खरीदने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए प्रॉसेस शुरू हो चुका है। इसका फायदा ये हैं कि कंपनी जैसे ही इन्हें भारत में सेल करेगी आपको नोटिफिकेशन आ जाएगा। जिससे आप अपना पसंदीदा Nokia हैंडसेट खरीद पाएंगे।

 Nokia फोन के रजिस्ट्रेशन का ये है प्रॉसेस…

  • सबसे पहले आपको Nokia.com/phones वेबसाइट को लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद टॉप राइट से मेन्यु में जाएं। यहां 5 कैटेगरी मिलेंगी। आपको चौथे नंबर वाली फोन कैटेगिरी पर क्लिक करना है।
  • इस पर क्लिक के बाद All Phones का ऑप्शन आएगा। अब इस पर क्लिक करें।
  • सभी फोन्स की लिस्ट आपको क्लिक के बाद दिखाई देगा। अब आप अपना मनपसंद फोन चूज कर सकते है।
  • फोन सिलेक्ट करने के बाद नीचे की तरफ आपको प्राइस डीटेल दिखाई देगी।
  • अब नोटिफिकेशन के लिए साइन-अप जाए। यहां आपको सभी डीटेल्स भरनी होंगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा