1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 14,990 रुपए में लॉन्‍च हुआ Vivo Y66 स्मार्टफोन, 16MP फ्रंट कैमरे से है लैस

14,990 रुपए में लॉन्‍च हुआ Vivo Y66 स्मार्टफोन, 16MP फ्रंट कैमरे से है लैस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 19, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 07:00 pm IST

Vivo ने नया स्मार्टफोन Vivo Y66 भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍मार्टफोन के साथ Savvn की प्रीमियम म्यूजिक सर्विस 6 महीने के लिए मुफ्त है।

14,990 रुपए में लॉन्‍च हुआ Vivo Y66 स्मार्टफोन, 16MP फ्रंट कैमरे से है लैस- India TV Hindi
14,990 रुपए में लॉन्‍च हुआ Vivo Y66 स्मार्टफोन, 16MP फ्रंट कैमरे से है लैस

नई दिल्ली। Vivo ने नया स्मार्टफोन Vivo Y66  भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍मार्टफोन के साथ Saavn की प्रीमियम म्यूजिक सर्विस 6 महीने के लिए मुफ्त है। प्रीमियम सर्विस के तहत बिना विज्ञापन के असीमित, हाई क्‍वालिटी ऑडियो 6 महीने तक डाउनलोड सकते हैं। इसकी कीमत 14,990 रुपए रखी गई है।

यह 4G स्मार्टफोन 16 मूनलाइट फ्रंट कैमरा के साथ आता है, जिसमें फ्लैशलाइट भी दी गई है। कंपनी ने इसे मूनलाइट ग्लो का नाम दिया है।

यह भी पढ़ें :1000 रुपए सस्‍ता मिल रहा है कूलपैड Cool-1 डुअल स्‍मार्टफोन, ये है फोन की नई कीमत

फीचर्स एवं स्‍पेसिफिकेशंस

  • Vivo Y66 में 5.5 इंच की एचडी 2.5D कर्व डिस्प्ले है, फोन में कॉर्निग गोरिल्‍ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • यह शानदार फोन स्लीक यूनीबॉडी डिजाइन में आता है।
  • कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • Vivo Y66 स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर 64 बिट प्रोसेसर है, इसके साथ 3GB रैम भी दी गई है।
  • Vivo का यह फोन 3000mAh पावर की बैटरी इस्तेमाल करता है।
  • इस फोन में क्विक चार्ज 2.0 सपोर्ट दिया गया है।
  • Vivo Y66 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है।

यह भी पढ़ें :इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा सस्‍ता 4जी फोन एक्‍वा ट्रेंड लाइट, कीमत 5690 रुपए

कैमरा एवं अन्‍य फीचर्स

  • इस फोन में 13MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है।
  • फ्रंट कैमरे में मूनलाइट ग्लो फीचर है। यह फीचर तस्‍वीर की सुंदरता को बढ़ा देता है।
  • 4G LTE सुविधा वाले इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सेल है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा