1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आपकी आवाज से भागेंगे मच्छर, चैन की नींद सुलाएगा Xiaomi का यह सस्ता डिवाइस

आपकी आवाज से भागेंगे मच्छर, चैन की नींद सुलाएगा Xiaomi का यह सस्ता डिवाइस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 12, 2021 09:11 am IST,  Updated : May 12, 2021 09:11 am IST

Xiaomi ने एक खास मॉस्किटो रैपेलेंट बाजार में उतारा है। यह मशीन आपकी आवाज पर काम करती है।

आपकी आवाज से भागेंगे...- India TV Hindi
आपकी आवाज से भागेंगे मच्छर, चैन की नींद सुलाएगा Xiaomi का यह सस्ता डिवाइस Image Source : GEARBEST

मच्छर तो दुनिया भर में पाए जाते हैं। इनसे सुरक्षा देने के लिए क्रीम, जैल, लिक्विड और अगरबत्ती जैसे ढेरों प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं। इस बीच जब दुनिया स्मार्ट हो रही है, तो मच्छर भगाने की मशीन भी स्मार्ट हो गई है। चीन की स्मार्टफोन एवं टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी शाओमी Xiaomi ने एक खास मॉस्किटो रैपेलेंट बाजार में उतारा है। यह मशीन आपकी आवाज पर काम करती है। मतलब आपकी एक आवाज पर मच्छर घर से बाहर हो जाएंगे। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

शाओमी ने यह प्रोडक्ट मिजिया मॉस्किटो रिपेलेंट 2 डिवाइस लॉन्च की हैै। यह डिवाइस वॉइस सपोर्ट के साथ मच्छर भगाने का काम करता है। खास बात यह है कि यह छोटा सा डिवाइस XiaoAI वॉयस स्विच और मिजिया ऐप रिमोट कंट्रोल सपोर्ट से लैस है। शाओमी के इस स्मार्ट प्रोडक्ट की कीमत 59 युआन रखी गई है। इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यह लगभग 9 डॉलर (660 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध होगा। क्राउडफंडिंग 12 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। बता दें कि फिलहाल यह डिवाइस सिर्फ चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

शाओमी के अनुसार, मिजिया इंटेलिजेंट मॉस्किटो रिपेलेंट 2 में एंटी-मॉस्किटो एजेंट (दवा) के तौर पर ट्रांसफ्लुथ्रिन का उपयोग किया जाता है। मशीन में फैन लगा है जो एक समान गति से दवा को फैलाता है। दवा का सिंगल इफेक्टिव टाइम 1080 घंटे का है। अगर इसे हर रात 8 घंटे इस्तेमाल किया जाए, तो इसे लगभग 4.5 महीने तक उपयोग में लिया जा सकता है। यह डिवाइस 28 वर्ग मीटर की जगह के लिए उपयुक्त है, और यूजर इसे कहीं भी रख सकते हैं।

डिवाइस में दो पावर सप्लाई मोड हैं। इसे या तो दो AA बैटरी के जरिए या इसे सीधे यूएसबी-सी इंटरफ़ेस के जरिए चलाया जा सकता है। ब्लूटूथ मेश गेटवे फ़ंक्शन के साथ Xiaoai स्पीकर के साथ यूएसबी-सी पावर सप्लाई मोड में आप वॉयस कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल और स्मार्ट लिंकेज फीचर का उपयोग कर सकते हैं। जब USB-C पावर सप्लाई मोड में मशीन ऑन हो, तो इसे XiaoAI के जरिए आवाज से भी कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लूटूथ के जरिए इसे फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा