1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4

Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4

 Published : May 23, 2017 05:41 pm IST,  Updated : May 23, 2017 05:41 pm IST

Xiaomi Redmi 4 की पहली फ्लैश सेल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Xiaomi ने बताया है कि सेल में मात्र 8 मिनट के भीतर ढाई लाख Redmi 4 स्‍मार्टफोन बिक गए।

Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4- India TV Hindi
Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4

नई दिल्‍ली। चाइनीज कंपनी Xiaomi अपनी धमाकेदार फ्लैश सेल के लिए हमेशा से जानी जाती है। कंपनी ने मंगलवार को हुई Xiaomi Redmi 4 स्‍मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Xiaomi ने ट्विटर के माध्‍यम से बताया है कि सेल में मात्र 8 मिनट के भीतर ढाई लाख Redmi 4 स्‍मार्टफोन बिक गए। फोन की यह सेल अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे लगाई गई थी। सेल शुरू होते ही अमेजन पर ग्राहकों का दबाव इतना बढ़ गया कि कुछ समय के लिए साइट भी बैठ गई। जिसके चलते बहुत से कस्‍टमर्स आज फोन खरीदने से चूक गए।

कंपनी ने Xiaomi Redmi 4 को भारत में तीन वैरिएंट में पेश किया है। लेकिन आज की सेल में इसके 2 ही वैरिएंट पेश किए गए। कंपनी ने घोषणा की है कि इसके सबसे महंगे यानि कि 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाले स्‍मार्टफोन की बिक्री इसी साल जून के अंत से शुरू की जाएगी। फिलहाल सेल में 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाले वैरिएंट ही उपलब्‍ध कराए गए थे। यह भी पढ़ें :फ्लिपकार्ट पर लिस्‍ट हुआ नोकिया 3310 जैसा दिखने वाला ‘डारगो 3310’, कीमत 799 रुपए

तस्‍वीरों में देखिए Reliance Jio को सपोर्ट करने वाले स्‍मार्टफोन्‍स

smartphones supporting reliance 4g

Untitled-6 (5)IndiaTV Paisa

Untitled-10 (2)IndiaTV Paisa

Untitled-7 (2)IndiaTV Paisa

motorola-moto-g-3rd-gen-1IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-on5-goes-offIndiaTV Paisa

Redmi 4 के साथ मिलेंगे ये ऑफर

कंपनी अपने लॉन्चिंग ऑफर के साथ कई ऑफर भी पेश कर रही है। जिसके तहत फोन का ऑरिजनल कवर 499 रुपए की बजाए 349 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यस बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपए का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। वहीं गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपए तक की छूट मिलेगी। Xiaomi Redmi 4 खरीदने पर वोडाफोन 5 महीने के लिए 45 जीबी डेटा मुफ्त देगी। साथ ही किंडल ऐप डाउनलोड करके साइन करने पर किंडल बुक्स खरीदने के लिए 200 रुपए का प्रमोशन क्रेडिट मिलेगा।

यह भी पढ़ें : शुरू हुई Samsung Z4 स्‍मार्टफोन की बिक्री, टाइजन OS पर चलने वाले इस हैंडसेट की कीमत है 5,790 रुपए

ये हैं इसके स्‍पेसिफिकेशंस

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले की सुरक्षा दी गई है। स्‍क्रीन का रिजोल्‍यूशंस 1280 x 720 पिक्सल है। यूजर्स के पास इंटरनल स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा