1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 108MP कैमरे वाला Mi 10i भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ

108MP कैमरे वाला Mi 10i भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 05, 2021 02:15 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 02:15 pm IST

Mi 10i में की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इस कीमत पर 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi Mi 10i With 108-Megapixel, 5G Support Launched in India- India TV Hindi
Xiaomi Mi 10i With 108-Megapixel, 5G Support Launched in India Image Source : MIINDIA@TWITTER

नई दिल्‍ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने भारत में अपने फ्लैगशिप सीरीज का नया स्मार्टफोन Mi 10i लॉन्च कर दिया है। ये इस साल भारत में लॉन्च किया जाने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने कहा है कि Mi 10i में i का मतलब India है और इसे भारत में ही बनाया गया है।  

Mi 10i में की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इस कीमत पर 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है। दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 21,999 रुपये है। तीसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है और इसकी काीमत 23,999 रुपये है।  

यह भी पढ़ें: Debit-Credit Card यूजर्स रहें सावधान, लीक जानकारी से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

Mi 10i को तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें पेसिफिक सनराइज, मिडनाइट ब्लैक और अटलांटिक ब्लू कलर शामिल हैं। Mi 10i की बिक्री Mi स्टोर्स, रिटेल स्टोर्स और कंपनी के पार्टनर स्टोर्स पर होगी। इसे 7 जनवरी दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India से भी खरीदा जा सकेगा।  

इस स्मार्टफोन पर दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो इसमें 10,000 रुपये के वैल्यू का जियो बेनिफिट और 2,000 रुपये का ICICI बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। ओपन सेल की शुरुआत 8 जनवरी से होगी। यह भी पढ़ें: itel लॉन्‍च करेगी बड़े वाटरड्रॉप डिस्‍प्‍ले के साथ प्रीमियम स्‍मार्टफोन, 7 हजार से कम होगी कीमत

Mi 10i के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Xiaomi Mi 10i में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यहां HDR और HDR+ का सपोर्ट भी है और प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 5 दिया गया है। बैक में भी गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है।  

Xiaomi Mi 10i With 108-Megapixel, 5G Support Launched in India
Image Source : MIINDIA@TWITTERXiaomi Mi 10i With 108-Megapixel, 5G Support Launched in India

Mi 10i में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Adreno 619GPU लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और ये IP53 Splash Proof है। Mi 10i में फोटॉग्रफी के लिए चार रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है और ये सैमसंग का सेंसर है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

यह भी पढ़ें:  Aadhaar card alert: आधार कार्ड यूजर्स भूलकर भी ना करें ये काम, UIDAI का अलर्ट

Xiaomi Mi 10i में 4,820mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन को 30 मिनट मे 68 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G सहित यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा