1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आज और कल शाओमी के स्‍मार्टफोन्‍स और दूसरे प्रोडक्‍ट्स पर मिलेगा भारी डिस्‍काउंट, मात्र 1 रुपए में खरीदारी का है मौका

आज और कल शाओमी के स्‍मार्टफोन्‍स और दूसरे प्रोडक्‍ट्स पर मिलेगा भारी डिस्‍काउंट, मात्र 1 रुपए में खरीदारी का है मौका

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 20, 2017 10:48 am IST,  Updated : Dec 20, 2017 10:49 am IST

चीन की इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी शाओमी ने 20 से 21 दिसंबर तक के लिए Xiaomi No. 1 Mi Fan Sale आयोजित किया है। mi.com पर आयोजित होने वाली इस सेल में स्‍मार्टफोन, पावर बैंक, कवर और एक्‍सेसरीज पर भारी डिस्‍काउंट दिए जाएंगे।

Xiaomi No 1 Mi Fan Sale- India TV Hindi
Xiaomi No 1 Mi Fan Sale

नई दिल्‍ली। चीन की इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी शाओमी ने 20 से 21 दिसंबर तक के लिए Xiaomi No. 1 Mi Fan Sale आयोजित किया है। mi.com पर आयोजित होने वाली इस सेल में स्‍मार्टफोन, पावर बैंक, कवर और एक्‍सेसरीज पर भारी डिस्‍काउंट दिए जाएंगे। 20 और 21 दिसंबर को शाओमी हर दिन दोपहर 2 बजे 1 रुपए वाली फ्लैश सेल आयोजित करेगी। कंपनी स्मार्टफोन, वीआर हेडसेट, राउटर और फिटनेस बैंड को 1 रुपए में बेचने जा रही है। ग्राहकों के पास हर दिन सुबह 10 बजे डिस्काउंट कूपन पाने का भी मौका होगा।

Xiaomi के स्‍मार्टफोन्‍स पर मिल रहे हैं ये ऑफर और डिस्‍काउंट

Xiaomi No. 1 Mi Fan Sale के दौरान बुधवार को Xiaomi Mi MIX 2 को 32,999 रुपए में बेचा जाएगा। आपको बता दें कि इसकी MRP 35,999 रुपए है। इस सेल में Xiaomi Mi Max 2 14,999 रुपए की जगह 12,999 रुपए में मिलेगा। Xiaomi Redmi 4 बुधवार को 1,000 रुपए की छूट के साथ उपलब्‍ध होगा। हालांकि, अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि किस स्‍मार्टफोन के कौन से वैरिएंट की कीमत क्‍या होगी। Xiaomi Redmi Note 4 और Redmi Y1 Lite को भी डिस्काउंट के लिए लिस्ट किया गया है। हालांकि, डिस्‍काउंट कितना मिलेगा यह साफ नहीं है। बुधवार को दोपहर 12 बजे शाओमी Mi A1 स्पेशल एडिशन रेड, शाओमी रेडमी 5ए और शाओमी रेडमी Y1 मी डॉट कॉम पर बिकने के लिए उपलब्ध होंगे।

केस और कवर पर भी मिल रहा है डिस्‍काउंट

Xiaomi ने केस और कवर पर 100 रुपए तक की छूट की घोषणा की है। दूसरे एक्सेसरीज की बात करें तो 20000 mAh वाला mi पावर बैंक 2i बुधवार को 1,999 रुपए की जगह 1,499 में बिकेगा। वहीं, 10000 mAh का पावर बैंक 1,199 रुप, की जगह 799 रुप, में उपलब्ध होगा। Mi Band HRX Edition Black को 1,299 रुपए में बेचा जाएगा।

1 रुपए के फ्लैश सेल की कर लें तैयारी

बुधवार और गुरुवार को होने वाली 1 रुपए की फ्लैश सेल के लिए अभी 6 प्रोडक्ट लिस्‍ट किए गए हैं। ये प्रोडक्ट हैं- शाओमी रेडमी 5A (2GB रैम, 16GB स्टोरेज, गोल्ड कलर वैरिएंट), Mi VR 2 प्ले डार्क ग्रे, Mi राउटर 3C व्हाइट, रेडमी Y1 लाइट ( 2GB रैम, 16GB स्टोरेज, गोल्ड कलर वैरिएंट), Mi Wi-Fi रीपीटर 2 व्हाइट, और Mi बैंड-एचआरएक्स एडिशन ब्लैक। इसके अलावा अगर ग्राहक मोबिक्विक वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पास 4,000 रुपए तक सुपरकैश जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए हंगामा प्ले सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा