1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi Mi MIX 2 की देखिए LIVE लॉन्चिंग, शानदार फीचर्स से लैस यह फोन आज से भारत में होगा उपलब्‍ध

Xiaomi Mi MIX 2 की देखिए LIVE लॉन्चिंग, शानदार फीचर्स से लैस यह फोन आज से भारत में होगा उपलब्‍ध

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 09, 2017 05:20 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 12:25 pm IST

Xiaomi के भारत में प्रमुख मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्विट कर कहा है कि Mi MIX 2 के 10 अक्‍टूबर को लॉन्‍च किया जा सकता है।

Xiaomi Mi MIX 2 की देखिए LIVE लॉन्चिंग, शानदार फीचर्स से लैस यह फोन आज से भारत में होगा उपलब्‍ध- India TV Hindi
Xiaomi Mi MIX 2 की देखिए LIVE लॉन्चिंग, शानदार फीचर्स से लैस यह फोन आज से भारत में होगा उपलब्‍ध

नई दिल्‍ली। पिछले महीने चीन में अपने प्रीमियम स्‍मार्टफोन से पर्दा उठाने के बाद Xiaomi ने इस बात की पुष्टि की थ्‍ाी कि वह बेजल लेस Mi MIX 2 स्‍मार्टफोन भारत में इसी महीने लॉन्‍च करेगी। याद दिला दें कि, Mi MIX 2 को पिछले महीने चीन में मी नोट 3 के साथ लॉन्च किया गया था। अभी भारत में Mi Note 3 को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए शाओमी मी 5 के बाद भारत में लॉन्च होने वाला Mi Mix 2 पहला प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। आप इसकी लाइव लॉन्चिंग यहां देख सकते हैं।

यह भी पढ़े: स्‍टाइल और परफॉर्मेंस में सबको पीछे छोड़ देगा स्‍वाइप का नया ELITE PRO, कीमत सिर्फ 6,999 रुपए

Xiaomi Mi MIX 2 मिक्‍स लाइनअप का भारत में पहला फोन होगा। इसके बेस मॉडल की वास्‍तविक कीमत 3299 युआन (लगभग 32,400 रुपए) है। यदि इसकी यही कीमत भारत में भी रहती है तो इसका मुकाबला इस श्रेणी के फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन OnePlus 5 और  Honor 8 Pro से होगा। इसमें बेजल लेस डिस्‍प्‍ले होगा, जो हाल ही में एप्‍पल के नए आईफोन 8 और 8 प्‍लस में भी देखने को मिला है।

Xiaomi Mi MIX 2 के स्‍पेसीफि‍केशन और फीचर्स

Mi MIX  की तुलना में Mi MIX 2 11.9 प्रतिशत छोटा होगा। इसमें 403पीपीआई पिक्‍सल डेनसिटी के साथ 5.99 इंच की फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले होगा। सैमसंग गैलेक्‍सी एस8 और एलजी जी6 की तरह Mi MIX 2 में भी 18:9 का पहलू अनुपात होगा। इसमें 2.45GHz स्‍नैपड्रैगन 835 64 बिट ओक्‍टा-कोर SoC है, जो कि Adreno 540 GPU और 6GB रैम के साथ समायोजित किया गया है।

यह भी पढ़े: BSNL ने पेश किया दिवाली लक्ष्‍मी ऑफर, ग्राहकों को मिल रहा है 50 फीसदी अतिरिक्‍त टॉक टाइम

इसमें IMX386 सेंसर, 4-axis OIS, f/2.0 aperture, 5P लेंस, पीडीएएफ और एचडीआर के साथ 12 मेगापिक्‍सल का रिअर कैमरा दिया गया है। ब्‍यूटीफाय मोड, 1080p वीडियो कॉलिंग फीचर और एक सेल्‍फी काउंटडाउन फीचर के साथ 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Mi MIX 2 Xiaomi के MIUI 9 के साथ एंड्रॉइड नूगा पर चलता है। कनेक्‍टीविटी विकल्‍प के रूप में इसमें ब्‍लूटूथ 5.0 और 4G VoLTE समर्थन होगा। इसमें 18कैरेट सोने वाली रिम के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 3400 mAh की दमदार बैटरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा