1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi 16 मई को भारत में लॉन्‍च करेगा रेडमी 4, अमेजन पर होगी एक्‍सक्‍लूसिव सेल

Xiaomi 16 मई को भारत में लॉन्‍च करेगा रेडमी 4, अमेजन पर होगी एक्‍सक्‍लूसिव सेल

 Published : May 11, 2017 07:34 pm IST,  Updated : May 11, 2017 07:34 pm IST

चाइनीज मोबाइल फोन कंपनी Xiaomi अगले हफ्ते 16 मई को अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। माना जा रहा है कि यह फोन रेडमी 4 हो सकता है।

Xiaomi 16 मई को भारत में लॉन्‍च करेगा रेडमी 4, अमेजन पर होगी एक्‍सक्‍लूसिव सेल- India TV Hindi
Xiaomi 16 मई को भारत में लॉन्‍च करेगा रेडमी 4, अमेजन पर होगी एक्‍सक्‍लूसिव सेल

नई दिल्‍ली। चाइनीज मोबाइल फोन कंपनी Xiaomi अगले हफ्ते 16 मई को अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। माना जा रहा है कि यह फोन रेडमी 4 हो सकता है। रेड मी के दूसरे फोन की तरह यह फोन भी एक्‍सक्‍लूसिव रूप से अमेजन इंडिया पर उपलब्‍ध होगा। अमेजन ने अपनी साइट पर एमआई के फोन के बारे में नोटि‍फाई मी का बटन डिस्‍प्‍ले किया है। हालांकि फोन के सही नाम का उल्‍लेख नहीं है।

भारत में लॉन्‍च होने वाले रेडमी 4 के फीचर्स का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले मिल सकता है। इसपर 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले की सुरक्षा भी होगी। फोन में 3GB की रैम मिलेगी। वहीं इसकी इंटरनल स्टोरेज 32GB की होगी। फोन की मैमोरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इसमें पावर बैकअप के लिए 4,100 mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy C7 Pro पर मिल रही है 2,000 रुपए की छूट, जानिए आपको यह स्‍पेशल डिस्‍काउंट मिलेगा या नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा