1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. AC Fridge Price Hike: 'सितारे' बदलने से एसी-फ्रिज खरीदना होगा महंगा, जानिए आपके लिए कहां है फायदा उठाने का शानदार मौका

AC Fridge Price Hike: 'सितारे' बदलने से एसी-फ्रिज खरीदना होगा महंगा, जानिए आपके लिए कहां है फायदा उठाने का शानदार मौका

 Published : Jun 21, 2022 12:59 pm IST,  Updated : Jun 21, 2022 12:59 pm IST

देश में इलेक्ट्रिक उत्पादों पर स्टार रेटिंग देने वाली संस्था ब्यूरो आफ एनर्जी एफिशिएंसी यानि बीईई नियमों में बदलाव करने जा रही है।

AC Showroom- India TV Hindi
AC Showroom Image Source : FILE

Highlights

  • स्टार रेटिंग बदलने के चलते कीमतों में 7 से लेकर 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी
  • देश के सभी इलेक्ट्रिक उत्पादों पर एनर्जी खपत से जुड़ी स्टार रेटिंग दी जाती है
  • स्टार रेटिंग के मानक बदलने के साथ ही कीमतों में भी इजाफा हो जाता है

AC Fridge Price Hike: अगर आप अपने घर के लिए एसी या फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब सोचिए नहीं और तुरंत खरीदारी कर डालिए। क्योंकि एक बार फिर कंज्यूमर ड्यूरेबल की कीमतों में पंख लगने वाले हैं। लेकिन इस बार कीमतें बढ़ने का कारण कच्चे माल की बढ़ती कीमत नहीं बल्कि सरकार के बदलते स्टार रेटिंग के नियम हैं। स्टार रेटिंग के नियम बदलने से सबसे पहला झटका एसी के ग्राहकों को लगेगा, हालांकि फ्रिज के लिए स्टार रेटिंग के नियम अगले साल से लागू होंगे। 

'सितारे' बदलने से महंगे होंगे प्रोडक्ट 

देश के सभी इलेक्ट्रिक उत्पादों पर एनर्जी खपत से जुड़ी स्टार रेटिंग दी जाती है। फिर चाहें आप सीएनफएल खरीद रहे हों या फिर एयर कंडीशनर। देश में इलेक्ट्रिक उत्पादों पर स्टार रेटिंग देने वाली संस्था ब्यूरो आफ एनर्जी एफिशिएंसी यानि बीईई नियमों में बदलाव करने जा रही है। इंडस्ट्री के जानकार बताते हैं कि इन स्टार रेटिंग के मानक बदलने के साथ ही कीमतों में भी इजाफा हो जाता है। 

कितनी बढ़ेंगी कीमतें

इस साल की शुरुआत से लेकर कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां कीमतों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा कर चुकी हैं। हालांकि तब कीमतों में वृद्धि यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि थी। इंडस्ट्री एक्सपर्ट के अनुसार इस बार स्टार रेटिंग बदलने के चलते कीमतों में 7 से लेकर 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। यानि एक स्पिलिट एसी के दाम 2000 से 3000 हजार तक बढ़ सकते हैं। चूंकि पहले ऐसी की स्टार रेटिंग बदलेंगी, ऐसे में फौरी असर एयर कंडीशनर की कीमतों पर पड़ेगा। फ्रिज की कीमतें भी बढ़ेंगी, लेकिन यह वृद्धि उस समय की मौजूदा कीमतों के आधार पर होगी। 

दो साल में बदलती हैं स्टार रेटिंग 

केंद्र सरकार की संस्था ब्यूरो आफ एनर्जी एफिशिएंसी हर दो साल में एक बार विभिन्न बिजली उपकरणों को स्टार रेटिंग प्रदान करता है। यह रेटिंग प्रोडक्ट की पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी की जाती है। आम तौर पर देखा गया है कि अभी जिने एयर कंडीशनर को 5 स्टार रेटिंग मिली है, वह अगले महीने से सिर्फ 4 स्टार रह जाएगी। कंपनिया जो अगले महीने से एसी पेश करेंगी वह पहले से ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होंगी। ऐसे में ​ग्राहकों को बेहतर उत्पादों के लिए ज्यादा कीमतें भी अदा करनी होंगी। 

शुरू हो सकती है बंपर सेल 

यदि आपने अभी तक एसी नहीं खरीदा है तो आपकी लॉटरी लग सकती है। ऐसा ​इसलिए कि कंपनियों पर अगले महीेने से नए स्टार रेटिंग के उत्पाद जारी करने का दबाव होगा। ऐसे में यदि जिन डीलर्स के पास पुरानी स्टार रेटिंग का स्टॉक हो, तो उन्हें भी इसे जल्द से जल्द क्लियर करना होगा। ऐसे में ग्राहकों को तगड़ी सेल देखने को मिल सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा