1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Airtel ने अब इस शहर में भी शुरू फ्री 5G सर्विस, ऐसे कर पाएंगे यूज

Airtel ने अब इस शहर में भी शुरू फ्री 5G सर्विस, ऐसे कर पाएंगे यूज

 Published : Nov 12, 2022 04:22 pm IST,  Updated : Nov 12, 2022 04:23 pm IST

एयरटेल ने देश के 8 शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु और वाराणसी में 5G सर्विस को लॉन्च किया था।

Airtel 5G Plus- India TV Hindi
Airtel 5G Plus Image Source : FILE

देश में 5G सर्विस का दौर शुरू हो गया है। अक्टूबर की शुरुआत में अपनी सेवाएं शुरू करने वाली Jio और Airtel अपनी 5G सर्विस का विस्तार कर रही हैं। इसी हफ्ते जियो ने हैदराबाद और बेंगलुरू से 5G सर्विस की शुरूआत की थी। अब एयरटेल ने भी सेवा में विस्तार को शुरू कर दिया है। Airtel ने देश के 8 शहरों में लॉन्च के बाद हरियाणा के पानीपत से अपनी 5G Plus सर्विस को शुरू किया है। बीते करीब सवा महीने में पानीपत 5G सर्विस से जुड़ने वाला पहला शहर है। उसके बाद पानीपत पहला शहर है जहां एयरटेल ने अपनी सर्विस का विस्तार किया है। 

अभी तक इन 8 शहरों में भी सर्विस

भारत में 5G सर्विसेस की शुरुआत 1 अक्टूबर को हुई थी। एयरटेल ने देश के 8 शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु और वाराणसी में 5G सर्विस को लॉन्च किया था। अब 9वें शहर के रूप में पानीपत भी जुड़ गया है। एयरटेल 5G सर्विस इन शहरों में भी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं है. बल्कि चुनिंदा एरिया में ही यूजर्स को 5G सर्विस मिल रही है।

पानीपत में कहा मिलेगी एयरटेल 5G सर्विस 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पानीपत में Airtel 5G सर्विस भावना चौक, बरसात रोड, तहसील कैंप, IOCL, देवी मंदिर और दूसरे कुछ एरिया में मिल रही है। कंपनी के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के दूसरे एरिया में भी 5G सर्विस का एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलेगा। 

फ्री में मिल रही है सर्विस 

फिलहाल Airtel 5G सेवा को यूज करने के लिए एयरटेल कस्टमर्स को अलग से कोई पैसे नहीं देने पड़ रहे हैं। यूजर्स अपने मौजूदा प्लान को 5G नेटवर्क पर एक्सपीरियंस कर सकते हैं। 5G सर्विस यूज करने के लिए यूजर्स के पास एक्टिव Airtel 4G SIM और 5G सपोर्ट वाला डिवाइस होना चाहिए। 

5G सर्विस को ऐसे करें चेक 

आप चाहें तो एयरटेल के आधिकारिक ऐप पर जाकर अपने स्मार्टफोन के 5G सपोर्ट को चेक कर सकते हैं। अगर आप एयरटेल यूजर हैं, तो Airtel Thanks App की मदद से अपने स्मार्टफोन और एरिया में 5G सपोर्ट को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप एयरटेल की आधिकारिक साइट पर भी जा सकते हैं। यहां आपको Airtel 5G Plus का पेज नजर आएगा, इस पर क्लिक करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा