1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Compaq Full HD 102 cm TV: डॉल्बी साउंड क्वालिटी के साथ घर में ही लें मल्टीप्लेक्स का मजा, जानें टीवी में और क्या हैं खास

Compaq Full HD 102 cm TV: डॉल्बी साउंड क्वालिटी के साथ घर में ही लें मल्टीप्लेक्स का मजा, जानें टीवी में और क्या हैं खास

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 20, 2023 07:20 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 07:29 pm IST

Compaq के इस LED टीवी का डिजाइन काफी इंप्रेसिव है, क्योंकि टीवी पूरी तरह से बेजेललेस है। आपको यह टीवी स्मार्ट और प्रीमियम होने का एहसास कराता है।

कॉम्पैक टीवी
- India TV Hindi
कॉम्पैक टीवी Image Source : FILE

ओटीटी प्लेटफॉर्म की एंट्री के बाद से बाजार में स्मार्ट टीवी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है। इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए टीवी कंपनियों की ओर से एक के बाद एक कई तरह के स्मार्ट टीवी लॉन्च किये जा रहे हैं। स्मार्ट टीवी की भीड़ में एक आम उपभोक्ता के लिए एचडी पिक्चर क्वालिटी, बेहतरीन साउंड इफेक्ट्स और लेटेस्ट फीचर से लैस स्मार्ट टीवी का चयन करना काफी मुश्किल हो रहा है। अगर आप भी एक स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन सही-गलत का फैसला नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक उम्दा स्मार्ट टीवी के बारे में जिसे कॉम्पैक (Compaq) ने लॉन्च किया है। Compaq ने Full HD LED Smart Android TV (CQV40AX1FD) लॉन्च किया है। 102 cm साइज में यह टीवी आपको घर में ही मल्टीप्लेक्स का मजा देता है।

Compaq के इस LED टीवी का डिजाइन काफी इंप्रेसिव है, क्योंकि टीवी पूरी तरह से बेजेल लेस है। टीवी में सामने नीचे एलईडी लाइट इंडिकेटर दिया गया है। कुल मिलाकर फ्रंट से टीवी काफी प्रीमियम है और अगर हम बात करें इसकी थिकनेस की, तो यह टीवी काफी ज्यादा पतला है। टीवी में वॉल माउंट और स्टैंड का फीचर भी दिया गया है। इसकी बिल्ट क्वालिटी और फिनिशिंग भी काफी बेहतर है। कैबिनेट में इस्तेमाल मेटेरियल भी काफी प्रीमियम क्वालिटी का है।

व्यूइंग एक्सपीरियंस

टीवी में हमने Netflix, Amazon Prime, Disney+Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स को रन किया। साथ ही एचडी बॉक्स से जोड़कर भी चलाया। ओटीटी प्लेटफॉर्म या एचडी बॉक्स दोनों पर टीवी की पिक्चर क्वालिटी और साउंड इंफेक्ट्स बेहतरीन रही। इस टीवी में आपको पहले से ही इनस्टॉल YouTube ऐप का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें गूगल क्रोमकास्ट का भी सपोर्ट मिलता है जिससे आप आसानी से मोबाइल के कॉन्टेंट को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिएंस के लिए टीवी का डिस्प्ले रेज्योलुशन 1920 x 1080p है। इस स्मार्ट टीवी की डिस्प्ले की क्वॉलिटी काफी अच्छी है। आप इसमें मल्टीपेलेक्स का मजा आसानी से ले सकते हैं। कलर्स काफी अच्छे हैं और डिस्प्ले पर्याप्त ब्राइट भी है। व्यूइंग एंगल भी डिसेंट लगते हैं। आप अपने हिसाब से कलर, ब्राइटनेस को सेलेक्ट सकते हैं। इसका 178 डिग्री एक्सटेंडेड व्यूइंग एंगल पसंदीदा शो, मूवी या कंटेट को देखने के लिए बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इस टीवी का डिस्प्ले रेजोल्यूशन आपके कंटेंट को वास्तविक और जीवंत दिखाने में भी मददगार है। टीवी की 260nits की ब्राइटनेस विषम प्रकाश की स्थिति में भी आंखों पर जोर नहीं पड़ने देती है।

कॉम्पैक टीवी
Image Source : FILEकॉम्पैक टीवी

कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स

टीवी में जरूरत के सभी कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए गए हैं। इनमें आप आसानी से सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर, डिजिटल कैमरा, USB डिवाइस लगा सकते हैं। इसके अलावा आपको ब्लूटूथ 5 सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही टीवी में ड्यूल बैंड वाई-फाई सपोर्ट का ऑप्शन भी दिया गया है।

साउंड क्वालिटी

इस स्मार्ट टीवी में 24 W के 2 स्पीकर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया है जिससे ऑडियो क्वालिटी बहुत ही सुपर है। बड़े से बड़े रूम के लिहाज से इस टीवी का साउंड आउटपुट शानदार है। अगर आप एक्सटर्नल स्पीकर यूज ना भी करें तो कोई परेशानी नहीं है क्यूंकि थियेटर जैसी ऑडियो क्वॉलिटी इस टीवी में ही मिलती है। 

रिमोट

इस स्मार्ट टीवी में काफी लाइटवेट रिमोट कंट्रोल दिया गया है जिसमें जरूरत के सभी बटन जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यू-ट्यूब आदि हैं। इसके अलावा म्यूट बटन, होम बटन दिए गए हैं। रिमोट पर आपको वॉइस असिस्टटेंस कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से आप बोलकर भी टीवी को चला सकते हैं।

हमारा फैसला

अगर आपको 30,000 रुपये की कीमत में एक बेहतरीन स्मार्ट टीवी की तलाश है तो Compaq की LED Smart Android TV (CQV40AX1FD)  स्मार्ट टीवी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे अभी आप ऑफर प्राइस पर 29,999 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत पर यह स्मार्ट टीवी वैल्यू फॉर मनी है। डिजाइन, पिक्चर, साउंड और फीचर्स के सभी मापदंड पर यह टीवी बिल्कुल खरी उतरता है। आफ्टर सेल सर्विस के बारे में बात करें तो कंपनी इसके साथ एक साल की वॉरंटी देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

TV