1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ऐसे पता लगाएं कि आपका फोन हैक तो नहीं हुआ? कोई नहीं चुरा सकेगा आपका Data

ऐसे पता लगाएं कि आपका फोन हैक तो नहीं हुआ? कोई नहीं चुरा सकेगा आपका Data

 Published : Nov 28, 2022 11:21 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 11:21 pm IST

केवल अपने देश की बात करें तो लगभग 84% आबादी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही है। इन दिनों कॉलिंग के अलावा लोग सोशल मीडिया और साथ ही कई सारे काम भी फोन के जरिए कर रहे हैं। ऐसे में फोन का सुरक्षित रहना कितना आवश्यक है, ये हम सभी जानते हैं।

ऐसे पता लगाएं कि आपका फोन हैक तो नहीं हुआ? - India TV Hindi
ऐसे पता लगाएं कि आपका फोन हैक तो नहीं हुआ? Image Source : FILE

आज के समय में सुरक्षित स्मार्टफोन का होना बेहद जरूरी है। कई बार हमारा स्मार्टफोन हैक हो जाता है और हमें ही पता नहीं चलता। ऐसी स्थिति में उसका पता लगाने के लिए हमारे द्वारा बताए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं। 

इन दिनों लोग पैसे के साथ-साथ डाटा को सुरक्षित रखना पसंद कर रहे है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि लोगों के फोन हैक हो जाते हैं और उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं होती है। अगर आपको लगता है कि आपके स्मार्टफोन को हैकर ने निशाना बनाया है तो आपको इसे नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए। मतलब है कि आप निश्चित रूप से पता लगाएं और फिर जरूरी हो तो अपने डेटा की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं। 

The Techcrunch कंपनी ने एक टूल बनाया है जिसकी मदद से अब एक से दो मिनट में ये पता लगाया जा सकता है कि फोन हैक हुआ है या फिर नहीं। तो चलिए जानते हैं कि यह टूल कैसे काम करता है।

स्टेप 1: सबसे पहले एक ऐसा फोन या कंप्यूटर डिवाइस लीजिए जो पूरी तरह से सेफ हो।

स्टेप 2: इसके बाद उस डिवाइस से वेबपेज पर जाएं।

स्टेप 3: जहां Enter IMEI or Ads ID लिखा है, वहाँ पर अपने फोन का IMEI नम्बर लिख दीजिए। ध्यान रहे कि IMEI नम्बर उसी फोन का हो जिस पर आपको हैक होने का संदेह है।IMEI नम्बर को फोन नम्बर से कंफ्यूज ना करें। ये असल में एक 14-15 डिजिट का नंबर है जो हर मोबाइल फोन का यूनिक नंबर होता है। इसे ढूंढने के लिए फोन पर *#06# डायल करें। IMEI नंबर आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। किसी किसी फोन में IMEI नंबर ढूंढने के लिए *#06#  पर कॉल करना पड़ सकता है।

इस कंडिशन से लगाएं पता

अगर IMEI नंबर आईडी लीक लिस्ट से मैच करता है इसका मतलब है कि आपका फोन हैक किया गया था। अगर IMEI नंबर लीक लिस्ट से थोड़ा बहुत मैच करता है तो इसका मतलब है कि केवल बाहरी डाटा चोरी हुआ है जैसे कि डिवाइस मैन्युफैक्चर का नाम और अगर कोई भी मैच नहीं मिलता है तो इसका मतलब है कि आपके डिवाइस से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इस तरह से आप किसी भी डिवाइस के IMEI नंबर के जरिए ये पता कर सकते हैं कि उसके डाटा के साथ छेड़छाड़ किया गया है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा