1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. क्या आपके मोबाइल फोन में भी लगातार आ रहे नोटिफिकेशन करते हैं परेशान, यहां मिलेगा समाधान

क्या आपके मोबाइल फोन में भी लगातार आ रहे नोटिफिकेशन करते हैं परेशान, यहां मिलेगा समाधान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 02, 2022 12:57 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 12:57 pm IST

लोग नोटिफिकेशन से परेशान तो होते हैं लेकिन उन्हें इस बारे में पता ही नहीं है कि उसे कैसे बंद कर सकते हैं।

Mobile notification  - India TV Hindi
Mobile notification Image Source : INDIA TV

लोग नोटिफिकेशन से परेशान तो होते हैं लेकिन उन्हें इस बारे में पता ही नहीं है कि उसे कैसे बंद कर सकते हैं। नोटिफिकेशन ऑफ करना बहुत आसान है। मोबाइल फोन में हम जैसे ही किसी ऐप को ओपन करते हैं उसके कुछ समय बाद से ही हमें उस ऐप के नोटिफिकेशन आने शुरू हो जाते हैं। कई बार इतने सारे नोटिफिकेशन आने लगते हैं कि इसकी वजह से जरूरी मैसेज तक हमसे मिस हो जाता है। कई ऐप से नोटिफिकेशन तब आते हैं जब हम उस नोटिफिकेशन को एक्सेप्ट कर लेते हैं। इन नोटिफिकेशन के कारण डाटा भी जल्दी खत्म होने लगता है।

लोग नोटिफिकेशन से परेशान तो होते हैं लेकिन उन्हें इस बारे में पता ही नहीं है कि उसे कैसे बंद कर सकते हैं। नोटिफिकेशन ऑफ करना बहुत आसान है। आज हम आपको दो तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप मोबाइल फोन में नोटिफिकेशन बंद कर सकते हैं। तो चलिए एक-एक कर जानते हैं कि नोटिफिकेशन ऑफ कैसे कर सकते हैं।

पहला तरीका मोबाइल फोन सेटिंग्स के लिए है-

  1. नोटिफिकेशन ऑफ करने के लिए सबसे पहले आप सेटिंग्स में जाएं।
  2. सेटिंग्स में आपको ऐप्स का ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक कर दें।
  3. ऐप्स पर क्लिक करने के बाद आपको वो सभी ऐप नजर आएंगे जो आपके मोबाइल फोन में मौजूद हैं।
  4. यहां आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा जिससे आप नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकते हैं। उस ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  5. नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर आपको टिक मार्क ऑन दिखाई देगा। जब आप उस टिक मार्क पर क्लिक करेंगे तो वो ऑफ हो जाएगा।
  6. इसके बाद मोबाइल फोन में आ रहे नोटिफिकेशन ऑफ हो जाएंगे।
  7. आप अपने पसंद के अनुसार किसी ऐप का नोटिफिकेशन ऑफ कर सकते हैं। अगर किसी ऐप का नोटिफिकेशन ऑफ नहीं करना चाहते हैं तो उसे ऑन रहने दें।
  8. ऐसा करते ही आपके मोबाइल फोन में आ रहे नोटिफिकेशन से छुटकारा मिल जाएगा।
  9. दूसरा तरीके में बिना सेटिंग्स में जाए भी नोटिफिकेशन ऑफ कर सकते हैं -
  10. ये तरीका बहुत आसान है। इसके लिए आपको केवल अपने मोबाइल फोन के स्क्रीन को ऊपर से नीचे की ओर स्लाइड करना होगा।
  11. स्लाइड करने के बाद आपको ऐप्स के नोटिफिकेशन और एड्स नजर आएंगे। उनपर लॉन्ग प्रेस करें।
  12. लंबे समय तक प्रेस करने के कारण एक बैल आइकन नजर आएगा। उसपर टैप कर आप नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकते हैं।
  13. आप इन दोनों में से किसी भी तरीके को अपनाकर नोटिफिकेशन ऑफ कर सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा