1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung के Folding Phone की छुट्टी करेगा Oppo Find N2 Flip, आज होगा लॉन्च, जानें इसके धांसू फीचर्स

Samsung के Folding Phone की छुट्टी करेगा Oppo Find N2 Flip, आज होगा लॉन्च, जानें इसके धांसू फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 15, 2023 01:19 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 01:19 pm IST

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपना नया स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी का यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा. Oppo Find N2 Flip सीधे तौर पर सैमसंग की Galaxy Z Flip Series को टक्कर देगा. सैमसंग के फोल्डेबल फोन की तुलना में इसका दाम कुछ कम होने की उम्मीद है.

Oppo Find N2 Flip, Oppo Find N2 Flip launch date, Oppo Find N2 Flip price, Oppo Find N2 Flip specifi- India TV Hindi
ओप्पो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सैमसंग को देगा कड़ी टक्कर Image Source : पाइल फोटो

Oppo Find N2 Flip in India: सैमसंग ने कुछ महीने पहले ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की सिरीज  Galaxy Z Flip Series को भारत में लान्च किया था। सैमसंग के लॉन्च के बाद फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ा लेकिन यह इतना महंगा था कि हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता था। हालांकि अगर आप एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो ओप्पो आपका ये सपना पूरा करने वाली है। ओप्पो आज भारत में अपना फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को लॉन्च करने वाली है।

ओप्पो आज 15 फरवरी को Oppo Find N2 Flip को भारत और ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करेगी। रिपोर्ट की मानें तो ये लॉन्चिंग इवेंट भारतीय समयानुसार रात 8।30 बजे शुरू होगा। ओप्पो यूजर्स इस लॉन्च इवेंट को ओप्पो यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले ओप्पो का ग्लोबल स्तर पर  लॉन्च इवेंट Oppo Reno 8T के दौरान हुआ था। 

चीन में लॉन्च हो चुका है  Find N2 Flip

बता दें कि Oppo Find N2 Flip को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इसे पिछले साल दिसंबर में चीन के मार्केट में उतारा था। चीन में ओप्पो ने ओप्पो इन्नो डे में Find N2 और Find N2 Flip को लॉन्च किया था। कंपनी अभी भारत में सिर्फ फ्लिप फोन ही लॉन्च करेगी। Find 2 के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी का लॉन्चिंग इवेंट आज लंदन में होगा।

Oppo Find N2 Flip डिजाइन और कलर

Oppo Find N2 Flip की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से जो पोस्टर रिलीज किया गया है उससे पता चलता है कि यह फोल्डेबल फोन भारत में पिंक और ब्लैक दो कलर वेरिएंट में आ सकता है। ओप्पो ने अपने इस फ्लिप फोन में वर्टिकल ओरिएंटेशन वाली एक वाइड स्क्रीन दी है जबकि वहीं सैमसंग ने अपने फोन में हॉरिजेंटल डिजाइन में स्क्रीन दी थी। 

Oppo Find N2 Flip स्पेसिफिकेशन

Oppo Find N2 Flip में 6।8 इंच की फुल एचडी प्लस वाली एमोलेड स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz  का मिलता है। इस फोन में बाहर की तरफ भी एक स्क्रीन देखने को मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है। Find N2 Flip में यूजर्स को 16 जीबी तक रैम मिल जाती है जबकि वहीं 512 जीबी तक की स्टोरेज देखने को मिलती है। अगर इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ वाला मिलता है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। 

Oppo Find N2 Flip  में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और 8 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड कैमरा मिल जाता है। वहीं अनफोल्ड होने पर इसमें यूजर्स 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा यूज कर पाएंगे। इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

स्टोरेज और प्राइस

Oppo Find N2 Flip के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 5,999  है। अगर इसको भारतीय रुपयों में कनवर्ट करें तो यह स्मार्टफोन करीब 71,000 में चीन लॉन्च हुआ था। माना जा रहा है कि भारत में भी इसकी यही प्राइस होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा