1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. WWDC: एप्पल ने लॉन्च किए मैकबुक के दो नए अवतार, जानिए भारत में कब मिलेगा और क्या होगी कीमत

WWDC: एप्पल ने लॉन्च किए मैकबुक के दो नए अवतार, जानिए भारत में कब मिलेगा और क्या होगी कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2022 10:03 pm IST,  Updated : Jun 07, 2022 10:03 pm IST

एपल मैकबुक एयर (2022) में 2 टीबी तक की एसएसडी स्टोरेज दी गई है। इसमें 24GB की रैम मिलेगी।

Apple Macbook Pro- India TV Hindi
Apple Macbook Pro Image Source : FILE

Highlights

  • Apple ने मैकबुक एयर (2022) और मैकबुक प्रो (2022) को इस ईवेंट में लांच किया है
  • मैकबुक एयर (2022) में CPU परफॉर्मेंस 18% और GPU परफॉर्मेंस 35% ज्यादा
  • भारत में मैकबुक एयर (2022) के दाम 1 लाख 20 हजार रुपये से शुरू होंगे

एप्पल के प्रोडक्ट हमेशा से अपनी जबर्दस्त टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। सोमवार रात हुए वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में एप्पल ने अपने मैकबुक के दो नए अवतार लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने मैकबुक एयर (2022) और मैकबुक प्रो (2022) को इस ईवेंट में लांच किया है। 

लॉन्च के मौके पर कंपनी ने बताया कि मैकबुक को नए अपग्रेड चिप के साथ लॉन्च किया गया है। इससे इसके CPU और GPU परफॉर्मेंस तेज हो गई है। कंपनी के मुताबिक मैकबुक एयर (2022) में CPU परफॉर्मेंस 18% और GPU परफॉर्मेंस 35% ज्यादा होगी।

भारत में उपलब्धता और कीमत 

भारत में मैकबुक के दोनों ही नए मॉडल जुलाई से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कीमत की बात करें तो भारत में मैकबुक एयर (2022) के दाम 1 लाख 20 हजार रुपये से शुरू होंगे, वहीं मैकबुक प्रो (2022) खरीदने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपए खर्च करने होंगे। 

क्या हैं खूबियां

कंपनी ने लॉन्च के दौरान बताया कि मैकबुक एयर (2022) में 13.6 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। इसके किनारे काफी पतले हैं, जिससे इसका साइज बड़ा दिखता है। एपल मैकबुक एयर (2022) में 2 टीबी तक की एसएसडी स्टोरेज दी गई है। इसमें 24GB की रैम मिलेगी। लैपटॉप में पिछले वर्जन के मुकाबले दमदार 1080P का कैमरा दिया गया है। इसमें C-टाइप फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कंपनी कहती है कि लैपटॉप 18 घंटे तक बैटरी बैकअप पर काम करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा