1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. JSW Cement IPO: आईपीओ का आज आखिरी दिन, चेक करें GMP Price और सब्सक्रिप्शन स्टेटस

JSW Cement IPO: आईपीओ का आज आखिरी दिन, चेक करें GMP Price और सब्सक्रिप्शन स्टेटस

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 11, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 12:59 pm IST

जेएसडब्लू सीमेंट अपने इस आईपीओ से 3600 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए कुल 24,48,97,958 शेयर जारी किए जाएंगे।

JSW Cement IPO, JSW Cement, JSW Cement IPO listing price, JSW Cement share price, JSW Cement IPO sha- India TV Hindi
आईपीओ से 3600 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी Image Source : JSW CEMENT

JSW Cement IPO: जेएसडब्लू ग्रुप की सीमेंट बनाने वाली कंपनी जेएसडब्लू सीमेंट का आईपीओ आज बंद होने जा रहा है, सोमवार को इसका आखिरी दिन है। जेएसडब्लू सीमेंट का आईपीओ पिछले हफ्ते गुरुवार, 7 अगस्त को खुला था। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है। हालांकि, इसे निवेशकों का वैसा समर्थन नहीं मिला है, जैसे समर्थन की कल्पना कंपनी ने की थी। एनएसई के डेटा के मुताबिक, सोमवार को दोपहर 12.40 बजे तक इस आईपीओ को कुल 1.22 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। कंपनी के लिए एक अच्छी बात ये है कि ये आईपीओ सभी अलग-अलग कैटेगरी में पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है।

आईपीओ से 3600 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

जेएसडब्लू सीमेंट अपने इस आईपीओ से 3600 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए कुल 24,48,97,958 शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ में 1600 करोड़ रुपये के 10,88,43,537 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 2000 करोड़ रुपये के 13,60,54,421 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे। जेएसडब्लू ग्रुप की सीमेंट कंपनी ने इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 139 रुपये से 147 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। आज आईपीओ बंद होने के बाद मंगलवार, 12 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट जारी

जेएसडब्लू सीमेंट का आईपीओ गुरुवार, 14 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि जेएसडब्लू सीमेंट के आईपीओ को निवेशकों का बहुत अच्छा समर्थन नहीं मिल रहा है। लिहाजा, ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों को लेकर बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं देखी जा रही है। सोमवार को ग्रे मार्केट में जेएसडब्लू सीमेंट के शेयर सिर्फ 3.5 रुपये (2.38 प्रतिशत) के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बताते चलें कि 4 अगस्त को इसका जीएमपी प्राइस सबसे ज्यादा 19 रुपये था।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा